पुलिसकर्मी बनकर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे कार में घुमाया और फिर वसूले 29 लाख

ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक GST कंसल्टेंट को बंधक बना लिया. आरोपियों ने पीड़ित को करीब 7 घंटे तक कार में घुमाते हुए 29 लाख रुपये की ठगी की.

UP News : ग्रेटर नोएडा में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक GST कंसल्टेंट को बंधक बनाने और उससे लाखों रुपये वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन लोगों ने पुलिसकर्मी बनकर पीड़ित को डराया और जबरन अपनी कार में बैठा लिया. इसके बाद करीब 7 घंटे तक उसे कार में घुमाते रहे और 29 लाख रुपये वसूल लिए.

एक आरोपी ने पहन रखी थी पुलिस की वर्दी

जानकारी के मुताबिक, वारदात ग्रेटर नोएडा की एस्पायर सोसाइटी से जुड़ी है. पीड़ित का आरोप है कि तीन आरोपी उसके पास पहुंचे थे. इनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी. आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे डराया और फिर बंधक बनाकर कार में बैठा लिया.

7 घंटे तक कार में घुमाते रहे आरोपी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी GST कंसल्टेंट को करीब 7 घंटे तक कार में इधर-उधर घुमाते रहे. इस दौरान उसे धमकाया गया और डर का माहौल बनाकर उससे पैसे की मांग की गई. पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उससे कुल 29 लाख रुपये वसूल लिए.

बिसरख पुलिस ने दर्ज की FIR

मामले की शिकायत मिलने के बाद बिसरख पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल क्यों और किस तरह किया गया.

पुलिस के सामने कई सवाल

इस घटना के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं. आखिर आरोपियों को GST कंसल्टेंट के बारे में जानकारी कैसे मिली? उन्होंने पुलिसकर्मी बनकर पीड़ित को किस आधार पर डराया और इतनी बड़ी रकम कैसे वसूल ली? पुलिस अब इन सभी बिंदुओं की जांच कर रही है.

Also Read : ‘अलविदा भारत... चीन में मिलेंगे’अरुणाचल के युवक के भावुक पोस्ट पर अखिलेश यादव बोले- ‘परिसीमन की नहीं, सीमाओं की चिंता करो’


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >