शादी का झांसा देकर 6 साल तक बनाया संबंध, फिर अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल, जानिए क्या है पूरा मामला

बरेली में एक युवती ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर 6 साल तक संबंध बनाए. बाद में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ₹8 लाख की मांग की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

UP Crime News : बरेली में युवती ने युवक पर शादी का भरोसा देकर करीब छह साल तक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि युवक ने युवती के अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर आठ लाख रुपये की मांग की. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शादी का भरोसा देकर छह साल तक बनाए संबंध

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने बारादरी के जगतपुर निवासी मोहित कन्नौजिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती के मुताबिक, मोहित ने उससे शादी करने का भरोसा दिया था. इसी भरोसे के चलते दोनों के बीच करीब छह साल तक संबंध रहे. आरोप है कि जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक ने दूरी बनानी शुरू कर दी और बाद में शादी करने से साफ इनकार कर दिया.

धर्म का हवाला देकर शादी से किया इनकार

पीड़िता का आरोप है कि मोहित ने शादी से इनकार करते हुए धर्म का हवाला दिया. उसने युवती से कहा कि दोनों का धर्म अलग है, इसलिए वह उससे शादी नहीं कर सकता. इसके बाद मामला और गंभीर हो गया. युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो को हथियार बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

बदनाम करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पांच अप्रैल को मोहित ने उसके साथ अभद्रता की और शादी करने से इनकार कर दिया. शिकायत करने पर उसे बदनाम करने और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार की ओर से उसे जान से मारने की धमकी दी गई.

पांच लाख रुपये लेने के बाद मांगे आठ लाख

पीड़िता के अनुसार, आरोपी अब तक उससे करीब पांच लाख रुपये ले चुका है. इसके बावजूद उसने मांग बंद नहीं की. आरोप है कि अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे आठ लाख रुपये और मांगे गए. युवती का कहना है कि लगातार धमकियों के कारण वह परेशान थी और उसने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई.

आरोपी की मां और बहन के खिलाफ भी केस

शिकायत के आधार पर इज्जतनगर थाने में मोहित कन्नौजिया, उसकी मां और बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहित को गल्ला मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब मामले में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है. साथ ही अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

Also Read : UP के विशेष शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत, अब नियमित टीचरों के बराबर मिलेगा वेतन, जानिए कब से लागू होगा आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >