Crime : आपसी रंजिश में बम फेंका, आठ घायल, तीन की हालत गंभीर

गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात आपसी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पर बम फेंक दिया. जिसमें आठ लोग घायल हो गये

गोंडा : गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात आपसी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पर बम फेंक दिया. जिसमें आठ लोग घायल हो गये. तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर घायल एक युवक को लखनऊ रेफर किया गया है. घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है.

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इमामबाड़ा में देर रात करीब 9 बजे आपसी रंजिश में एक पक्ष ने बम मार दिया गया. जिसमें हैदर पुत्र अकबर, सज्जू पुत्र राजू, फरीद पुत्र लंबू, निहाल पुत्र भल्लू, अयान पुत्र गप्पू, शहजाद पुत्र सत्तार और शब्बीर अहमद घायल हो गये.गंभीर रूप से घायल हैदर, सज्जू, फरीद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि सज्जू की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >