Babbar Khalsa : यूपी को दहलाना चाहता था बब्बर खालसा का आतंकी? ISI के संपर्क में था, गिरफ्तार

Babbar Khalsa : बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सक्रिय आतंकवादी उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया है.

Babbar Khalsa : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक ‘सक्रिय आतंकवादी’ को गिरफ्तार किया गया है.

आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में था गिरफ्तार आतंकी

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंजाब के अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव के रहने वाले आरोपी लाजर मसीह को गिरफ्तार किया गया है. तड़के करीब तीन बजकर 20 मिनट पर कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी हुई. यश ने बताया, ” अबतक मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है. वह पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में था.”

 पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : ‘उम्बुल आदेर’ के जरिए मृत्यु के बाद आत्मा को घर वापस बुलाते हैं मुंडा आदिवासी, विदा नहीं करते

क्या बरामद किया गया बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी के पास?

अमिताभ यश ने बताया कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने पकड़े गये आतंकवादी के पास से कुछ विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किये हैं. बरामद हथियारों में तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल नोरिन्को एम-54 टोकरेव (यूएसएसआर) के साथ-साथ विदेश में निर्मित 13 कारतूस शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा उसके पास से सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, एक आधार कार्ड जिसपर गाजियाबाद का पता है, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.

 पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

अमिताभ यश ने बताया कि यह आतंकवादी 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >