UP के पांच लोगों की नैनीताल में मौत, 60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, सीएम योगी ने जताया शोक

UP News: नैनीताल के भवाली बाईपास पर भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के पांच लोगों की दुखद मौत हो गई. एक अनियंत्रित XUV-700 करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल थे. दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने संवेदना व्यक्त की है.

UP News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के पांच लोगों की मौत हो गई. भवाली बाईपास क्षेत्र में एक XUV-700 अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार सभी पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं. घटना के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार ने हादसे का संज्ञान लेते हुए शोक जताया है.

कैंची धाम घूमने आया था परिवार

जानकारी के अनुसार, हादसा नैनीताल के भवाली क्षेत्र में सेनेटोरियम-रातीघाट बाईपास रोड पर ढैला गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के खटीमा निवासी परिवार नैनीताल स्थित कैंची धाम घूमने आया था. लौटते समय दोपहर करीब सवा दो बजे महिंद्रा XUV-700 (वाहन संख्या- UP 32 QU 1874) अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. वाहन में कुल पांच लोग सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया.

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

हादसे में खटीमा निवासी भूपेंद्र सिंह चुफाल (48), उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल (45), बेटे वासु चुफाल (19) और बेटी रवी चुफाल (12) की मौत हो गई. इनके अलावा वाहन चालक अनुज कुमार मिश्रा (34) की भी जान चली गई. एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही खटीमा में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

योगी और धामी ने जताया दुख

नैनीताल हादसे में उत्तर प्रदेश के लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को शवों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उत्तराखंड सरकार के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने को कहा है. वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है.

हादसे के कारणों की जांच जारी

नैनीताल पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, SDRF और SSB की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. फिलहाल हादसे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: मायावती के ट्वीट से बदला सियासी संदेश, छात्र आंदोलन को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों को दी नसीहत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >