Rampur ByPolls Live: रामपुर और आजमगढ़ में वोट‍िंग समाप्‍त, 5 बजे तक 41.66 फीसदी औसत मतदान किया गया दर्ज

Rampur ByPolls Live Updates: रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज यानी 23 जून को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है. इसके साथ अलग-अलग पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान के बाद 26 जून को मतगणना की जाएगी.

Live Updates
6:04 PM. 23 Jun 22 6:04 PM. 23 Jun

शाम के 6 बजते ही वोट‍िंग की प्रक्र‍िया हुई पूरी

रामपुर और आजमगढ़ में शाम के 6 बजते ही वोट‍िंग की प्रक्र‍िया समाप्‍त हो चुकी है. इसके बाद सिर्फ वही वोटर्स मतदान कर सकते हैं जो बूथ के अंदर प्रवेश पा जाते हैं. शाम 6 बजे तक क‍ितनी वोट‍िंग हुई है, फ‍िलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, शाम 5 बजे तक इन दोनों सीटों पर औसतन 41.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था.

6:04 PM. 23 Jun 22 6:04 PM. 23 Jun

रामपुर में शाम 5 बजे तक 37.01 परसेंट वोटिंग

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से जारी है. यहां शाम 5 बजे तक 37.01 परसेंट वोटिंग हो चुकी है. रामपुर में सपा के आसिम राजा, बीजेपी के घनश्याम लोधी के बीच मुख्‍य मुकाबला है. वहीं, दोनों सीटों पर औसतन 41.66 परसेंट वोट किया गया है. यह जानकारी निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई है.

6:04 PM. 23 Jun 22 6:04 PM. 23 Jun

रामपुर में दोपहर 3 बजे तक 32.19 पर्सेंट वोटिंग

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से जारी है. यहां दोपहर 3 बजे तक 32.19 पर्सेंट वोटिंग हो चुकी है. रामपुर में सपा के आसिम राजा, बीजेपी के घनश्याम लोधी के बीच मुख्‍य मुकाबला है.

2:58 PM. 23 Jun 22 2:58 PM. 23 Jun

रामपुर में दोपहर 1 बजे तक 26.39 पर्सेंट वोटिंग

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से जारी है. यहां दोपहर 1 बजे तक 26.39 पर्सेंट वोटिंग हो चुकी है. रामपुर में सपा के आसिम राजा, बीजेपी के घनश्याम लोधी के बीच मुख्‍य मुकाबला है.

2:58 PM. 23 Jun 22 2:58 PM. 23 Jun

रामपुर में जारी है मतदान प्रक्रिया

रामपुर लोक सभा क्षेत्र में उप चुनाव के अलग-अलग पोलिंग बूथों पर मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है. यहां मतदान के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है. हालांकि, दोपहर के समय जरूर मतदाताओं में कुछ कमी देखी गई है.

2:58 PM. 23 Jun 22 2:58 PM. 23 Jun

रामपुर में 11 बजे तक 18.81 पर्सेंट वोटिंग

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से जारी है. यहां सुबह 11 बजे तक 18.81 पर्सेंट वोटिंग हो चुकी है. रामपुर में सपा के आसिम राजा, बीजेपी के घनश्याम लोधी के बीच मुख्‍य मुकाबला है.

2:58 PM. 23 Jun 22 2:58 PM. 23 Jun

सपा ने आधार कार्ड से वोट नहीं डालने देने का लगाया आरोप

रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, नगर पंचायत स्वार के पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को आधार कार्ड से वोट नहीं डालने दिया जा रहा है. पार्टी ने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है.

2:58 PM. 23 Jun 22 2:58 PM. 23 Jun

रामपुर में 9 बजे तक 7.86 फीसदी वोटिंग

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से जारी है. यहां सुबह 9 बजे तक 7.86 पर्सेंट वोटिंग हो चुकी है. रामपुर में सपा के आसिम राजा, बीजेपी के घनश्याम लोधी के बीच मुख्‍य मुकाबला है.

2:58 PM. 23 Jun 22 2:58 PM. 23 Jun

एसपी अशोक कुमार ने मतदाताओं से की ये अपील

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं. एसपी अशोक कुमार ने बताया कि, ‘मैं लगातार कह रहा हूं कि हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करें. अभी यही सूचना है कि सभी बूथों पर सकुशल वोटिंग प्रारंभ हो गई है. मैं कहना चाहूंगा कि मतदान होना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है कि फर्जी मतदान ना हो.

2:58 PM. 23 Jun 22 2:58 PM. 23 Jun

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. बनियापुर पोलिंग स्टेशन संख्या 374 पर युवाओं में मतदान के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है. यहां मतदान के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है.

2:58 PM. 23 Jun 22 2:58 PM. 23 Jun

केंद्रीय मंत्री एम अब्बास नकवी रामपुर में किया मतदान

रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री एम अब्बास नकवी ने मतदान किया . 8 बजे शंकरपुर में वोट डालने पहुंचे मुख्तार अब्बास नकवी. इसके अलावा सपा नेता आज़म खान का परिवार रजा डिग्री कॉलेज में वोट डालने जाएगा. रामगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वोट डाला. बनियापुर के एक मतदान केंद्र का दृश्य।

2:58 PM. 23 Jun 22 2:58 PM. 23 Jun

रामपुर में मतदान के लिए लोगों की लगी लंबी लाइन

रामपुर लोक सभा क्षेत्र में उप चुनाव के मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है. यहां शांतिपूर्ण मतदान जारी है. सुबह से ही मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर लोगों की लाइन लगना शुरू हो चुकी है. लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है.

7:33 AM. 23 Jun 22 7:33 AM. 23 Jun

अखिलेश यादव ने जनता से की मतदान की अपील

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र में उप चुनाव के मतदान को लेकर जनता से बढ़-चढ़कर मतदान की अपील की है. सपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर लिखा, हर नारी, किसान, नौजवान आगे बढ़कर करें मतदान!!! इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता से मतदान की अपील कर चुके हैं.

7:33 AM. 23 Jun 22 7:33 AM. 23 Jun

सीएम योगी ने जनता से की मतदान की अपील

रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र में उप चुनाव के मतदान को लेकर सीएम योगी मतदाताओं से पहले ही अधिक से अधिक मतदान की अपील कर चुके हैं. सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, सभी सम्मानित मतदाता गण सुशासन और राष्ट्रवाद की विजय के लिए मतदान करने अवश्य जाएं. आपका एक वोट आपके क्षेत्र को भय मुक्त और अपराध मुक्त बनाएगा. अतएव, ध्यान रहे… पहले मतदान, फिर जलपान

7:33 AM. 23 Jun 22 7:33 AM. 23 Jun

रामपुर लोकसभा उपचुनाव के बीच आजम खान का बड़ा आरोप

रामपुर लोकसभा उपचुनाव के बीच सपा नेता आजम खान ने प्रशासन ने पर गंभीर आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि, हम तो सारी रात जागे हैं और हमारे प्रत्याशी संसद के सभी थाने गए हैं. सबसे ज्यादा अभद्र व्यवहार थाने गंज के इंस्पेक्टर ने किया और उसने लोगों के साथ मार-पीट भी की. अगर वोट प्रतिशत गिराई जाती है तो इसका इल्जाम पूरा प्रशासन पर आएगा.

7:03 AM. 23 Jun 22 7:03 AM. 23 Jun

रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए आज यानी 23 जून को सुबह 7 से मतदान शुरू हो चुका है. यहां मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी. आज रामपुर के मतदाता यहां के 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.

6:53 AM. 23 Jun 22 6:53 AM. 23 Jun

रामपुर में बीजेपी और सपा की टक्कर

रामपुर की सीट समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आजम खां के इस्तीफे से खाली हुई थी. आजम खां ने 2022 विधानसभा चुनाव लड़ने के लिये लोकसभा से इस्तीफा दिया था. अब रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने आजम खान के करीबी असीम राजा पर दांव लगाया है. वहीं बीजेपी ने घनश्याम लोधी को रामपुर से मैदान में उतारा है. घनश्याम लोधी भी आजम खान के करीबी रहे हैं, और 2022 विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे.

6:51 AM. 23 Jun 22 6:51 AM. 23 Jun

रामपुर में सुबह सात बजे से होगी वोटिंग

रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए आज यानी 23 जून को सुबह 7 से मतदान शुरू होगा, जोकि शाम 6 बजे तक चलेगा. आज रामपुर के मतदाता यहां के 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी करा ली हैं.

मुख्य बातें

Rampur ByPolls Live Updates: रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज यानी 23 जून को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है. इसके साथ अलग-अलग पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान के बाद 26 जून को मतगणना की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >