UP Breaking News Live: कानपुर में सपा और भाजपा विधायकों के भाइयों में जमकर हुआ बवाल

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
5:21 PM. 13 Jun 22 5:21 PM. 13 Jun

कानपुर में सपा और भाजपा विधायकों के भाइयों में जमकर हुआ बवाल

खबर है क‍ि कानपुर में सपा और भाजपा विधायकों के भाइयों ने जमकर बवाल कराया है. चकेरी और जाजमऊ थानाक्षेत्र में पुलिस सत्ता और विपक्ष के दबाव में दौड़ती रही. चकेरी थानाक्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के चचेरे भाई मधुकर महाना ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर सपा नेता, उनके समर्थकों की जमकर पिटाई कर दी. मौके पर मौजूद पुलिस बीच-बचाव ही करती रही. वहीं, सपा और भाजपा नेता एक-दूसरे को पीटते रहे. शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि जाजमऊ थानाक्षेत्र में सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी ने विवादित जमीन पर कब्जा करने का विरोध किया था.

12:42 PM. 13 Jun 22 12:42 PM. 13 Jun

लखनऊ एयरपोर्ट के निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी आग 

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है. लखनऊ एयरपोर्ट के निर्माणाधीन टर्मिनल 3 बिल्डिंग में आग लग गयी है. वहीं मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.

12:42 PM. 13 Jun 22 12:42 PM. 13 Jun

कानपुर हिंसा का मुख्य आरोपी पर कसा शिकंजा 

कानपुर हिंसा मामले का मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी से कई एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं. वहीं 40 घंटे की रिमांड होने के बाद भी हयात जफर हाशमी रुपयों का हिसाब नही दे पा रहा है. एटीएस, एसआईटी, मिलेट्री इंटेलिजेंस सहित कई जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं.

12:42 PM. 13 Jun 22 12:42 PM. 13 Jun

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड केस के मामले में प्रवर्तन निदेशालय राहुल गांधी से आज पूछताछ कर रही है. इसे लेकर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशन कर रहे हैं. वहीं राजधानी लखनऊ में भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है. लखनऊ में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं का हुजूम पार्टी कार्यलय पर पहुंचा. फिलहाल पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया है.

12:42 PM. 13 Jun 22 12:42 PM. 13 Jun

लखनऊ के 10 बंदी रक्षक बर्खास्त

सीएम योगी के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की गयी है. राजधानी लखनऊ के 10 बंदी रक्षक बर्खास्त किए गए है. सभी बर्खास्त किए गए बंदी रक्षक 2007 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती हुए थे. लखनऊ वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने 10 बंदी रक्षक बर्खास्त किए हैं. बता दें कि 8 बंदी रक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका जा चुका है.

12:42 PM. 13 Jun 22 12:42 PM. 13 Jun

मायावती का योगी सरकार पर बड़ा हमला

यूपी में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के बाद योगी सरकार एक्शन में है और आरोपियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. वहीं रविवार को प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी बताए जा रहे है जावेद अहमद के घर बुलडोजर चला. इस कार्रवाई पर बसपा प्रमुख मायावती ने योगी सरकार पर हमला किया है.

7:57 AM. 13 Jun 22 7:57 AM. 13 Jun

मुरादाबाद में हंगामे के 10 आरोपी गिरफ्तार 

मुरादाबाद के एसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद इलाके में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन और हंगामे के मामले में 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 25 आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर पहले ही जेल भेजा जा चुका है.

8:00 AM. 13 Jun 22 8:00 AM. 13 Jun

AMU छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद के समर्थन में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. जहां बीते दिनों जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में हुई हिंसक घटना पर शासन द्वारा मुख्य आरोपी जावेद के घर पर बुलडोजर चलाया गया. जावेद पर की गई कार्यवाई को एएमयू छात्रों ने गलत बताते हुए उसपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया.

UP: प्रयागराज हिंसा के बाद पुलिस के बुलडोजर एक्शन पर भड़के ओवैसी, सीएम योगी को लेकर कही ये बात

7:57 AM. 13 Jun 22 7:57 AM. 13 Jun

पुलिस की कार्रवाई पर अखिलेश यादव  ने उठाए सवाल

प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर बुलडोजर की कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रद्रशनकारियों के खिलाफ बिना जांच पड़ताल कार्रवाई कर उन्हें सजा दी जा रही है. अखिलेश यादव ने कहा कि यह कहां का न्याय है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >