UP Breaking News LIVE: प्रियंका गांधी का शक्ति संवाद कल, बीजेपी के अभियान को चुनौती देने की तैयारी

UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 16 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करने वाले हैं. पीएम मोदी सुल्तानपुर में वायुसेना के हरक्यूलिस प्लेन से एक्सप्रेसवे पर लैंड करेंगे. उत्तर प्रदेश की मंगलवार (16 नवंबर) की हर छोटी-बड़ी चुनावी हलचल को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ.

Live Updates
12:10 PM. 16 Nov 21 12:10 PM. 16 Nov

सपा-बसपा के 10 एमएलसी कल भाजपा में होंगे शामिल

सपा के रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, अक्षय प्रसाद सिंह और बसपा के बृजेश कुमार सिंह सहित दस एमएलसी थामेंगे भाजपा का झंडा. सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले परिषद सदस्यों में अधिकांश सदस्य नगर निकाय क्षेत्र से एमएलसी. सपा के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बड़ी भूमिका.

10:58 AM. 16 Nov 21 10:58 AM. 16 Nov

भाकियू का पोस्टर जारी, सीएम योगी के नाम लिखा खत

22 नवंबर की तारीख में भारतीय किसान यूनियन के लोग लखनऊ आ रहे हैं. इस संबंध में उन्होंने एक पोस्टर जारी कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सूचना दी है.

10:38 AM. 16 Nov 21 10:38 AM. 16 Nov

सांसद गौतम गंभीर आज आ रहे हैं मुरादाबाद

सांसद गौतम गंभीर आज आ रहे हैं मुरादाबाद. वे भाजपा के युवा संवाद उत्थान कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए जनपद में आएंगे. कार्यक्रम का आयोजन मुरादाबाद की टीएमयू यूनिवर्सिटी में होगा.

10:38 AM. 16 Nov 21 10:38 AM. 16 Nov

सपा कार्यकर्ताओं ने उद्घाटन से पहले ही दौड़ाई साइकिल 

पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ही समाजवादी पार्टी ने पूर्वांचल express का kar दिया उद्घाटन, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर शेयर की तस्वीर

9:30 AM. 16 Nov 21 9:30 AM. 16 Nov

प्रियंका गांधी का कल बांदा दौरा 

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल बांदा आ रही हैं. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी तैयारियों में जुटी है. बताया जाता है कि प्रियंका गांधी बांदा में शक्ति संवाद सम्मेलन को संबोधित करेंगी.

9:15 AM. 16 Nov 21 9:15 AM. 16 Nov

यूपी आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने आलोक सिन्हा

आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए हैं 1986 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक सिन्हा. वर्तमान में वे कृषि उत्पादन आयुक्त का पदभार संभाल रहे हैं.

9:09 AM. 16 Nov 21 9:09 AM. 16 Nov

यूपी के नौ जिलों से निकलेगा एक्सप्रेस-वे 

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 340 किलोमीटर लंबा है. यह उत्तर प्रदेश के नौ जिलों लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से निकलेगा. अभी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स नहीं लगेगा.

9:09 AM. 16 Nov 21 9:09 AM. 16 Nov

गौतमबुद्ध नगर में दीवार गिरने से दो की मौत

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है. यह घटना सेक्टर 20 के बिल्डिंग 835 से सामने आई है. घटना के बाद कॉन्ट्रैक्टर और दूसरे मजदूर भाग गए हैं.

8:58 AM. 16 Nov 21 8:58 AM. 16 Nov

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण आज 

पीएम मोदी आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने वाले हैं. उद्घाटन के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयरशो भी होगा. इसमें एयरफोर्स के मिराज, सुखोई, जगुआर फ्लाईपोस्ट करेंगे. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भारत का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे है. इसकी लंबाई 340 किलोमीटर है.

मुख्य बातें

UP Breaking News LIVE: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 16 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करने वाले हैं. पीएम मोदी सुल्तानपुर में वायुसेना के हरक्यूलिस प्लेन से एक्सप्रेसवे पर लैंड करेंगे. उत्तर प्रदेश की मंगलवार (16 नवंबर) की हर छोटी-बड़ी चुनावी हलचल को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >