UP Board 12th Exam 2021: रद्द हो सकती है UP Board की 12वीं की परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

UP Board 12th Exam 2021: 12वीं की परीक्षा निरस्त करने के सीबीएसई (CBSE) और सीआईएससीई (CISCE) के फैसले के बाद अब यूपी बोर्ड (UP Board) पर भी दबाव बढ़ गया है. इधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा (12th Board Exam) रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है. साथ ही बयान आ रहा है कि यूपी बोर्ड की 12वीं की लंबित परीक्षा होगी या नहीं इसका अंतिम फैसला जल्द कर लिया जाएगा.

UP Board 12th Exam 2021: 12वीं की परीक्षा निरस्त करने के सीबीएसई (CBSE) और सीआईएससीई (CISCE) के फैसले के बाद अब यूपी बोर्ड (UP Board) पर भी दबाव बढ़ गया है. इधर, उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा (12th Board Exam) रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है. साथ ही बयान आ रहा है कि यूपी बोर्ड की 12वीं की लंबित परीक्षा होगी या नहीं इसका अंतिम फैसला जल्द कर लिया जाएगा. हालांकि, इस बयान ने 12वीं के छात्र-छात्राओं के इंतजार को और बढ़ा दिया है.

वहीं, यूपी के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि, वे अगले महीने सीएम योगी के साथ बैठक करेंगे. शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बैठक में तय कर लिया जाएगा कि परीक्षा होगी या उसे रद्द कर दिया जाएगा. बता दें, कोरोना के कारण 28 मई को डिप्टी सीएम ने हाई स्कूल की परीक्षा निरस्त कर दी थी. और 12वीं की परीक्षा जुलाई में कराने की घोषणा की थी.

सीबीएसई और सीआईएससीई ने निरस्त कर दी है परीक्षाः गौरतलब है कि बीते दिन सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला कर लिया, इसके बाद काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने भी परीक्षाएं निरस्त करने का फैसला सुना दिया. इन दोनों बोर्ड का कहना है कि कोरोना को देखते हुए ऐसा फैसला किया गया है.

10वीं की परीक्षा पहले ही हो चुका है निरस्तः गौरतलब है कि, कोरोना की बढ़ती रफ्तार के कारण 10वीं की परीक्षा को 29 मई को ही निरस्त करने का यूपी सरकार ने फैसला सुना दिया था. उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा अपने बयान में कहा था कि इस फैसले से करीब 30 लाख विद्यार्थी प्रभावित होंगे.

वहीं, अब 12वीं की परीक्षा को लेकर भी फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है. अब सबकुछ निर्भर करता है जुलाई में होने वाली सीएम योगी के साथ होनेवाली बैठक पर, फिलहाल तो 26 लाख से ज्यादा छात्रों को करना होगी इंतजार.

Also Read: EPFO News, PF Updates: पीएफ खाताधारकों के लिए दूसरी बार सौगात, एक साथ निकाल सकते हैं इतनी राशि, वापस भी नहीं करना होगा पैसा

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >