Makar Sankranti: मकर संक्रांति 15 जनवरी को?, क्या है गंगा स्नान के फायदे और महत्व, यहां पढ़ें

Makar Sankranti: मकर संक्रांति इस साल 15 जनवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा. मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी में स्नान-दान और पूजा का खास महत्व मना गया है. आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान के फायदे. इसका महत्व क्या है. स्नान के बाद क्या खाना चाहिए.

Makar Sankranti: मकर संक्रांति इस साल 15 जनवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा. मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) के दिन गंगा नदी में स्नान-दान और पूजा का खास महत्व मना गया है. धार्मिक मान्यता है कि जो लोग गंगा नदी में नहाने के बाद पूजा करते हैं उन्हें बहुत फायदे मिलते हैं. इस दिन नदी में करने से शनि देव और प्रभी विष्णु प्रसन्न होते हैं. चलिए आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन गांगा स्नान करने के फायदे. इसका महत्व क्या है. स्नान के बाद क्या खाना चाहिए.

मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान के फायदे

पंडित जितेंद्र शास्त्री के अनुसार सभी को मकर संक्रांति के इस दिन गंगा स्नान जरूर करना चाहिए. क्योंकि दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि के घर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. मकर राशि में शनिदेव और उनके आराध्य देव भगवान विष्णु भी मकर राशि में निवास करते हैं. जहां तीन नदियों का मिलन होता है उस जगह शनिदेव और विष्णु देव और सूर्य का निवास स्थान होता है. ऐसे में जो लोग आज के दिन संगम या गंगा नदी में स्नान करते हैं उनके सभी पाप धूल जाते हैं और रुका हुआ काम पूरा हो जाता है.

मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का महत्व क्या है ?

मकर संक्रांति के दिन सभी को सुबह मुहूर्त के समय स्नान गंगा में कर लेना चाहिए. क्योंकि इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी पाप धूल जाते हैं. अगर आप नदी नहीं में स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान कर लें. ऐसा करने से शनि दोष दूर हो जाते हैं.

Also Read: Makar Sankranti 2023: कब है मकर संक्रांति? 14 या 15 जनवरी ? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व
मकर संक्रांति स्नान के बाद क्या खाना चाहिए

मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद सबसे तिल और गुड़ से बने लड्डू खाने चाहिए. इसके बाद काली उड़द की दाल और चावल से बनी हुई खिचड़ी खाना चाहिए. यह शुभ माना गया है. मान्यता है किखिचड़ी खाने से आपके सभी कष्ट दूर होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >