KDA रेजीडेंसी सोसाइटी में रह रहे लोगों ने CM योगी आदित्यनाथ से की अपने आशियाने पर बुल्डोजर चलवाने की अपील

ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई अपना घर खुद ही तोड़वाने के लिए, बुल्डोजर चलवाने के लिए अपील कर रहा हो. ये सभी लोग केडीए रेजीडेंसी सोसाइटी (KDA Residency Society) में रहते हैं. सीएम योगी से अपना अपार्टमेंट तोड़वाने की अपील करते हुए गेट पर एक बैनर भी लगा दिया है. इस पर अपार्टमेंट तोड़ने की अपील लिखी है.

KDA Residency Society News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कुछ लोगों ने अनोखी अपील की है. यहां कुछ लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खुद अपना ही आशियाना ध्वस्त करने की मांग कर रहे हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई अपना घर खुद ही तोड़वाने के लिए, बुल्डोजर चलवाने के लिए अपील कर रहा हो. ये सभी लोग केडीए रेजीडेंसी सोसाइटी (KDA Residency Society) में रहते हैं. सीएम योगी से अपना अपार्टमेंट तोड़वाने की अपील करते हुए गेट पर एक बैनर भी लगा दिया है. इस पर अपार्टमेंट तोड़ने की अपील के बारे में लिखा है. कानपुर की केडीए रेजीडेंसी सोसाइटी के लोगों की इस अनोखी मांग पर नेटिजंस ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं. 


क्यों की गई है ऐसी अपील?

कानपुर में केडीए रेजिडेंसी सोसाइटी के लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके अपार्टमेंट को ध्वस्त करने के लिए कहा, ‘बिल्डिंग में बड़ी दरारें पड़ गई हैं.’केडीए रेजीडेंसी सोसाइटी के लोगों का कहना है कि अपार्टमेंट उस गुणवत्ता से नहीं बने जिसका हमसे वादा किया गया था. घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. बिल्डिंग जर्जर हो गई है और हमें इसके गिरने की आशंका है. अधिकारियों ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.’

Also Read: केडीए में प्रमोशन पर ‘पंगा’, हाईस्कूल पास कर्मचारी खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >