रोशनी से जगमग होगी अयोध्या, ऐसे की जा रही है खास तैयारी, देखें वीडियो

श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सज रही अयोध्या को क्लीन एनर्जी मिल सके. इसके लिए 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे 40 मेगावॉट के सोलर पावर प्रॉजेक्ट का उद्घाटन किया जाएगा. 200 करोड़ रुपये की लागत से 165 एकड़ में सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है.

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सज रही अयोध्या को क्लीन एनर्जी मिल सके. इसके लिए 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे 40 मेगावॉट के सोलर पावर प्रॉजेक्ट का उद्घाटन किया जाएगा. 200 करोड़ रुपये की लागत से 165 एकड़ में सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है. अयोध्यावासियों को क्लीन एनर्जी मिल सके। इसके लिए जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण को 30 साल की लीज पर जमीन उपलब्ध कराई है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के हेड ऑफ प्रॉजेक्ट व अपर महाप्रबंधक रतन सिंह ने कहा कि इस सौर ऊर्जा प्लांट की कुल क्षमता 40 मेगावॉट बिजली उत्पादन की होगी. इससे प्रति वर्ष 8.65 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >