हजारीबाग में बड़ा सड़क हादसा, कार ने टोटो सवारी वाहन को मारी टक्कर, 2 की मौत

एक्सयूवी कार तेज गति से बरही से हजारीबाग की ओर जा रही थी. इस दौरान आगे आगे चल रही टोटो को अनियंत्रित कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे टोटो में सवार एक लड़की की मौत घटनास्थल पर ही गयी.

हजारीबाग : हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र में रांची पटना मार्ग एक सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हैं. घटना रविवार शाम 4 बजे बोंगा गांव की है. हादसा एक कार चालक का टोटो सवारी गाड़ी को टक्कर मार देने से हुई है. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक एक एक्सयूवी कार तेज गति से बरही से हजारीबाग की ओर जा रही थी. इस दौरान आगे आगे चल रही टोटो को अनियंत्रित कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे टोटो में सवार एक लड़की की मौत घटनास्थल पर ही गयी. आनन फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने एक अन्य युवक को भी मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि टोटो में कुल 7 लोग सवार थे.

एक्सयूवी कार जेएमएम नेता की बतायी जा रही

बताया जाता है कि एक्सयूवी कार रामगढ़ के जेएमएम नेता संतोष साव की है. कार उसका बेटा सावन साव चला रहा था. वहीं टोटो में कुल 7 लोग सवार थे. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टोटो और कार के परखच्चे उड़ गये. घटना की सूचना मिलने के बाद इचाक पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. इसके बाद पुलिस ने कार और टोटो दोनों वाहन को जब्त कर कर थाना ले गयी.

Also Read: पुआल के पुंज में लगी आग, 40 हजार की क्षति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >