कोरोना वायरस से राजस्थान में मरने वालों की संख्या 400 के पार, 121 नये मरीज मिले

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से सोमवार (29 जून, 2020) को तीन और मरीजों की मौत हो गयी. इसके साथ ही इस वैश्विक महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 400 के पार हो गयी. इतना ही नहीं, संक्रमण के 121 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 17,392 हो गयी. फिलहाल 2272 मरीज उपचाराधीन हैं.

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से सोमवार (29 जून, 2020) को तीन और मरीजों की मौत हो गयी. इसके साथ ही इस वैश्विक महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 400 के पार हो गयी. इतना ही नहीं, संक्रमण के 121 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 17,392 हो गयी. फिलहाल 2272 मरीज उपचाराधीन हैं.

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जोधपुर में दो व कोटा में एक और संक्रमित की मौत हुई. इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 402 हो गयी है. केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 157 हो गयी है.

जोधपुर में 43, भरतपुर में 34, कोटा में 23,अजमेर में 17, बीकानेर में 13 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के 26 रोगियों की भी यहां मौत हुई है. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे तक राज्य में संक्रमण के 121 नये मामले सामने आये. इनमें बाड़मेर में 14, भरतपुर में 18, बीकानेर में नौ, जयपुर में 13, नागौर में 12, कोटा में 16, सिराही में 11, उदयपुर में 10 नये मामले शामिल हैं.

Also Read: दावा करके फंस गये बाबा, रामदेव सहित पांच के खिलाफ जयपुर में धोखाधड़ी का केस दर्ज

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

उधर, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 19,459 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,48,318 हो गये हैं. वहीं, 380 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 16,475 हो गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार छठा दिन है, जब कोरोना वायरस संक्रमण के 15 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं.

Also Read: VIDEO : कोरोना संकट के बीच राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में लगातार जारी है टिड्डियों का आक्रमण

देश में एक जून के बाद 3,57,783 मामले सामने आये हैं. मंत्रालय द्वारा अद्यतन आकंड़ों के अनुसार, अभी 2,10,120 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 3,21,722 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं, एक मरीज देश से बाहर चला गया है. अधिकारी ने कहा, ‘इस प्रकार अभी तक 58.67 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं.’ कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >