लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा और मरीजों को बेहतर सेवा सरकार की प्राथमिकता

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने कोरापुट मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे की समीक्षा की। मरीजों को बेहतर सुविधा देना सरकार का लक्ष्य।

भुवनेश्वर : ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने कोरापुट स्थित शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल के बुनियादी ढांचे और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की.

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के उपायों पर विचार-विमर्श

बैठक में अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यकताओं, उपचार व्यवस्था तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उपायों पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया. मंत्री डॉ महालिंग ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और बेहतर मरीज सेवा सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये.

स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने को प्रयास जारी

मंत्री ने अस्पताल की मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास पर भी विशेष ध्यान देने को कहा. बैठक में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, मरीजों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया. मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य के लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इसी दिशा में अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. बैठक में अस्पताल के पदाधिकारियों समेत विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव दिये. मंत्री ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को उत्तम स्वास्थ्य सेवा मिले, इसके लिए समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >