Sundargarh News: जंगल में आग लगानेवालों को पकड़ेगा एआइ कैमरा से लैस ड्रोन: डीएफओ

Sundargarh News: सुंदरगढ़ डीएफओ ने मीडिया से बात कर जंगल को आग से बचाने को लेकर तैयारियों की जानकारी साझा की.

Sundargarh News: सुंदरगढ़ डीएफओ ने मंगलवार को मीडिया से बात की. उन्होंने इस दौरान जंगल की आग से निपटने के लिए वन विभाग की ओर से किये गये इंतजामों पर विस्तृत जानकारी दी. बताया कि जंगलों में आग लगानेवालों को अब एआइ कैमरे से लैस ड्रोन पकड़ेंगे. इसके लिए वन विभाग की ओर से तैयारियां की गयी हैं. इतना ही नहीं आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सुंदरगढ़ जिले में 1482.5 किमी वनों में आग लगने का खतरा

डीएफओ ने पिछले साल और उससे पहले लगी आग, तस्करों द्वारा जंगल में आग लगाने की घटनाओं और सबसे संवेदनशील इलाकों को आग से बचाने के तरीकों पर विस्तृत जानकारी साझा की. इस साल जिले में 1482.5 किमी क्षेत्र को आग लगने वाले एरिया के तौर पर चिह्नित किया गया है और आग बुझाने के इंतजाम किये गये हैं. पिछले साल की पुरानी और खराब आग बुझाने वाली मशीनों या फायर ब्लू मशीनों को बदलकर नयी और ज्यादा उन्नत मशीनें मंगायी गयी हैं. 272 स्पेशल फायर एक्सपर्ट्स को नियुक्त किया गया है. सभी को जीपीएस और ड्रोन संचालन की ट्रेनिंग दी गयी है.

चौबीसों घंटे ड्रोन से रिकॉर्डिंग शुरू

जिलापाल की ओर से भी जंगल की सुरक्षा करने का खास निर्देश मिला है. सुंदरगढ़ जिले के जंगलों में प्राकृतिक आग के मुकाबले मानव द्वारा आग लगाने की घटनाएं ज्यादा होती है, इसलिए डीएफओ ने कहा कि आपराधिक या उपद्रवियों को आग लगाने से रोकने के लिए एआइ कैमरों से 24 घंटे ड्रोन रिकॉर्डिंग शुरू कर दी गयी है. लिहाजा अब उन लोगों की खैर नहीं है, जो जंगलों में आग लगाते हैं. वे चौबीसों घंटे निगरानी में रहेंगे और पकड़े जायेंगे. साथ ही कानूनी कार्रवाई भी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >