Rourkela News: दीपिका इस्पात शिक्षा सदन के 15 छात्रों ने प्रथम, 40 ने द्वितीय और 29 ने तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण की परीक्षा

Rourkela News: दीपिका इस्पात शिक्षा सदन का 10वीं बोर्ड परीक्षा में परिणाम लगातार 11वें वर्ष शत-प्रतिशत रहा.

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा इस्पात शहर के वंचित बच्चों के लिए स्थापित निःशुल्क विद्यालय दीपिका इस्पात शिक्षा सदन ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा द्वारा संचालित कक्षा-10 की बोर्ड परीक्षा में लगातार 11वें वर्ष भी शत-प्रतिशत सफलता दर दर्ज की है. इस विद्यालय का संचालन इस्पात नगरी की एक अग्रणी परोपकारी संस्था दीपिका महिला संघति द्वारा किया जा रहा है.

कुल 84 छात्र परीक्षा में हुए शामिल, केशवानंद स्वांई स्कूल टॉपर

इस वर्ष परीक्षा में कुल 84 छात्र- छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें से 15 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 40 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी तथा शेष 29 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की. विद्यालय के छात्र केशवानंद स्वांई ने 540 अंक (90%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. आदित्य कुमार साहू ने 482 अंक (80%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सौम्यश्री बेहेरा ने 468 अंक (78%) अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. ग्रेडिंग के अनुसार, एक छात्र ने ए1 ग्रेड, एक ने ए2 ग्रेड, पांच छात्रों ने बी1 ग्रेड तथा आठ छात्रों ने बी2 ग्रेड प्राप्त किया. यह उल्लेखनीय है कि, दीपिका इस्पात शिक्षा सदन की स्थापना वर्ष 2007 में की गयी थी. विद्यालय के प्रथम बैच ने वर्ष 2016 में कक्षा-10 की बोर्ड परीक्षा दी थी और उस वर्ष भी परिणाम शत प्रतिशत रहा था.

स्कूल में विद्यार्थियों को नि:शुल्क उपलब्ध करायी जा रही शिक्षण सामग्री

विद्यालय में छात्रों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाएं राउरकेला के किसी भी मानक विद्यालय के समान हैं. यहां बच्चों को न केवल निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, बल्कि उन्हें विद्यालय की वर्दी, सर्दियों के कपड़े, स्कूल जूते, बैग तथा अन्य आवश्यक सामग्री भी निःशुल्क दी जाती है. साथ ही, विद्यालय में स्वच्छ पेयजल एवं उचित स्वच्छता व्यवस्था भी उपलब्ध है. बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित गैर सरकारी संस्था अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा तैयार किया गया पौष्टिक मध्याह्न भोजन भी प्रदान किया जाता है. विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण एवं शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने केलिए हर वर्ष नयी सुविधाएं जोड़ी जाती रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >