बीजद ने बनाई घोषणा पत्र समिति, ‘नया ओडिशा, सशक्त ओडिशा’ के लिए नवीन पटनायक ने जनता से मांगी सलाह

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी है. इसके लिए समिति बनी है. जनता से राय मांगी गई है.

ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे. इसके लिए पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के सुप्रीमो नवीन पटनायक ने अपनी पार्टी के घोषणा पत्र के लिए जनता से सलाह मांगी है.

बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने जनता से किया आग्रह

बीजू जनता दल के प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार (10 अप्रैल) को जनता से आग्रह किया कि पार्टी के घोषणा पत्र में क्या होना चाहिए, ओडिशा की जनता यह बताए. ओडिशा के सीएम ने बरहमपुर से बीजद सांसद चंद्रशेखर साहू की अध्यक्षता में 38 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति का गठन कर दिया है.

विभिन्न वर्गों से विचार-विमर्श से बनेगा घोषणा पत्र : नवीन पटनायक

नवीन पटनायक ने आधिकारिक बयान जारी करके कहा है कि यह लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए बनी यह घोषणा पत्र समिति समाज के विभिन्न वर्गों के साथ विचार-विमर्श करेगी. इसके बाद वह एक घोषणापत्र तैयार करेगी. समिति की ओर से तैयार किया गया घोषणा पत्र ‘नया ओडिशा, सशक्त ओडिशा’ बनाने का मार्गदर्शन करेगा.

Also Read : ओडिशा विधानसभा चुनाव : राउरकेला से शारदा प्रसाद नायक, बिरमित्रपुर से रोहित जोसेफ तिर्की को टिकट, रघुनाथपाली सीट पर सस्पेंस कायम

अमर पटनायक बीजद के घोषणा पत्र समिति के संयोजक नियुक्त

बीजद के वरिष्ठ नेता अमर पटनायक को घोषणा पत्र समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा को सह-संयोजक बनाया गया है. बता दें कि ओडिशा में 13 मई से 1 जून के बीच आम चुनाव और विधानसभा के चुनाव होंगे. राज्य में 147 विधानसभा और 21 लोकसभा सीटें हैं.

Also Read : ओडिशा : नवीन पटनायक की पार्टी बीजद ने उतारे 9 उम्मीदवार, धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे प्रणब प्रकाश दास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >