जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर दिखाती है बाइक पर शव ले जाने की घटना : बीजद

झारसुगुड़ा में शव वाहन न मिलने पर बाइक पर शव ले जाने की घटना पर बीजद ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल और प्रशासन को घेरा।

-पीड़ित परिवार से मिला बीजद का प्रतिनिधिमंडल, विधायक और प्रशासन को घेरा प्रतिनिधि, झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा जिले के लैयकरा ब्लॉक स्थित मुंद्राजोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन नहीं मिलने पर रविवार को भातलईडा पंचायत के ओड़ियापाली गांव निवासी नरेश छत्रिया को अपनी पत्नी यमुना छत्रिया का शव बाइक पर घर ले जाना पड़ा था.

इस घटना के प्रकाश में आने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में तिखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है. पूर्व विधायक दीपाली दास के निर्देश पर बीजद का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को ओड़ियापाली गांव पहुंचा और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की. बाद में यहां एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजद नेताओं ने स्थानीय विधायक और प्रशासन पर जमकर निशाना साथा. जिला बीजद अध्यक्ष हरिश गणात्रा ने झारसुगुड़ा विधायक तथा राज्य सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यह केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि जिले की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर है. वरिष्ठ बीजद नेता तापश राय चौधरी ने आरोप लगाया कि यदि चिकित्सकों के अनुसार यह मेडिको-लीगल मामला था और पोस्टमार्टम आवश्यक था, तो फिर किस कानून के तहत केवल एक अंडरटेकिंग के आधार पर शव परिजनों को सौंप दिया गया?

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं किया गया है? उन्होंने प्रशासन की ओर से शव वाहन की व्यवस्था किये जाने के दावे पर भी उन्होंने सवाल उठाया. कहा कि वाहन कब रवाना हुआ और कब अस्पताल पहुंचा, इसकी पूरी टाइमलाइन सार्वजनिक की जाये. मौके पर जिला महिला अध्यक्ष जयंती बाहुक, जिला परिषद अध्यक्ष तुलाबती मिंज, पूर्व नगरपाल व वरिष्ठ वकील तापस राय चौधरी, रवि सिंह, लैयकरा पंचायत समिति अध्यक्ष संजीत कुमार नायक, ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश नायक, आलोक त्रिपाठी, भगवती बेहेरा, समिति सदस्य अनुपमा जयपुरिया तथा नीलिमा माझी सहित अन्य बीजद नेता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Aditya Tiwari

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >