शिकार के दौरान दोस्त को लगी गोली, एक गिरफ्तार, दो देसी बंदूकें जब्त

राउरकेला में शिकार के दौरान हुई दर्दनाक घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अवैध बंदूकें जब्त की हैं. मामले की जांच जारी है.

राउरकेला : राउरकेला पुलिस जिला के गुरुंडिया थाना क्षेत्र में जंगली सूअर का शिकार करने गए तीन दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया. शिकार के दौरान गलती से चली गोली लगने से एक युवक घायल हो गया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 6 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे की है. टुकुडा गांव निवासी अनिल डांग (33), समीर लमगा (25) और गोबिंदा कुजूर देसी बंदूक और कारतूस लेकर डुंगला तुंगुरी पहाड़ी के पास शिकार करने गए थे. समीर बंदूक लेकर एक जगह खड़ा था, जबकि अनिल और गोबिंदा जंगली सूअरों को उसकी तरफ हांक रहे थे. इसी बीच समीर ने सूअर पर निशाना लगाकर फायर किया, लेकिन गोली सूअर को लगने के बजाय अनिल की दाहिनी जांघ में जा लगी. घायल अनिल को राउरकेला के जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

दो अवैध देसी बंदूकें और मोबाइल जब्त

अस्पताल से एमएलसी रिपोर्ट मिलने के बाद गुरुंडिया पुलिस ने बीएनएस की धारा 125(बी), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी समीर लमगा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से दो अवैध देसी बंदूकें व एक मोबाइल जब्त किया है. मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. इस छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर बी.के. सिंह, एएसआई एस.के. बेहरा, कांस्टेबल पी.के. देव और बी. कुमुरा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जगन्नाथ महतो

जगन्नाथ महतो को पत्रकारिता का 25 सालों का अनुभव है. वे वर्ष 2001 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने संबलपुर विश्वविद्यालय से स्नातक किया है. राजनीति और खेल की रिपोर्टिंग में इनकी विशेषज्ञता है. डिजिटल जर्नलिज्म का छह साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >