PM Modi in Maharashtra: पीएम मोदी ने मांगी माफी, कहा- हमारे लिए छत्रपति शिवाजी आराध्य देव

PM Modi in Maharashtra: पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी प्रतिमा गिरने की घटना पर सिर झुकाकर माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी आराध्य देव की तरह हैं. पीएम मोदी ने पालघर में अपने संबोधन को बीच में रोककर शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर माफी मांगी है.

PM Modi in Maharashtra: अपने महाराष्ट्र दौरे में पीएम मोदी ने शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर माफी मांगी है. शुक्रवार को पालघर में पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी की हमारे लिए आराध्य देव की तरह हैं. उनकी प्रतिमा गिरने पर सिर झुकाकर माफी मांगता हूं. बता दें, महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने का मामला कई दिनों से सुर्खियों में है. पीएम मोदी आज अपने दौरे में अपने संबोधन को बीच में रोककर शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि मेरे और मेरे सभी साथियों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ नाम नहीं है. छत्रपति शिवाजी महाराज देवता के समान हैं.

पीएम मोदी ने वाधवन बंदरगाह की आधारशिला रखी
बता दें, पीएम मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र दौर पर हैं. उन्होंने पालघर में वाधवन बंदरगाह की आधारशिला रखी. पीएम मोदी ने करीब 1560 करोड़ रुपये के मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. अपने भाषण में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने का उन्हें बहुत दुख हैं. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, साल 2013 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने के बाद मैं रायगढ़ के किले के पर जाकर प्रार्थना की थी.

सावरकर का पीएम मोदी ने किया जिक्र
पालघर में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने सावरकर का भी जिक्र किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग वीर सावरकर को गाली देते रहते हैं लेकिन उनके अपमान के लिए माफी मांगने को तैयार नहीं हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संस्कार अलग हैं. हम वो लोग नहीं हैं जो भारत मां के वीर सपूत वीर सावरकर को अनाप शनाप बोलते हैं. देशभक्तों की भावनाओं की परवाह नहीं करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >