महाराष्ट्र में सूखा घोषित करने की तैयारी तेज, सोयाबीन-कपास समेत इन फसलों को नुकसान

महाराष्ट्र में सूखा घोषित करने की तैयारी तेज. सरकार ने पंचनामे शुरू करने के निर्देश दिए. जानें सोयाबीन, मक्का, कपास फसलों को कितना नुकसान हुआ.

महाराष्ट्र में बारिश की कमी के कारण बनी सूखे जैसी स्थिति के बीच राज्य सरकार ने राहत उपायों की प्रक्रिया तेज कर दी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 22 सितंबर 2026 को मुंबई में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि राज्य में सूखा के संबंध में पहली अधिसूचना शनिवार से पहले जारी की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि फसल नुकसान की जमीनी जानकारी जुटाने के लिए बुधवार से पंचनामे शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

किन फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान?

फडणवीस के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में अकाल की स्थिति दिखाई दे रही है और कई जगह फसलें सूख गई हैं. उन्होंने विशेष रूप से सोयाबीन, मक्का और कपास पर ज्यादा असर होने की बात कही. कुछ क्षेत्रों में ज्वार और धान की फसल को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपलब्ध प्राथमिक डेटा के आधार पर पहली अधिसूचना जारी की जाएगी. इसके बाद भी नई जानकारी और आंकड़े मिलने पर जरूरत के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों को इसमें शामिल किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन मजबूत होकर डीप डिप्रेशन बन रहा है. क्या यह चक्रवात 'अर्नब' का रूप लेगा?

कल से खेतों में शुरू होंगे पंचनामे

सरकार ने 23 सितंबर से फसल नुकसान के पंचनामे शुरू करने के निर्देश दिए हैं. इसका उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में वास्तविक नुकसान का आंकड़ा जुटाना है, ताकि किसानों के लिए राहत उपायों और केंद्र सरकार से मिलने वाली संभावित सहायता के लिए नियमानुसार प्रस्ताव तैयार किए जा सकें.

सूखे से राहत के लिए सरकार ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे की अध्यक्षता में एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति भी बनाई है. समिति को सूखे की स्थिति से जुड़े जरूरी फैसले लेने के अधिकार दिए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में Content Writer हैं. वह नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस और यूटिलिटी से जुड़े कंटेंट तैयार करते हैं. सरकारी योजनाओं, मौसम और राज्यवार खबरों के साथ-साथ देश-दुनिया से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर उनकी खास नजर रहती है.

दीपक कुमार गुप्ता ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वर्ष 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इससे पहले वह करीब ढाई साल तक ETV Bharat के साथ काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज प्लस, अंतर्कथा विजन न्यूज और पब्लिक ऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ भी काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल में उनका फोकस तथ्यात्मक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने पर रहता है. उनका प्रयास जटिल मुद्दों और जरूरी अपडेट को इस तरह प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक उन्हें आसानी से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >