Ganesh Chaturthi: CM देवेंद्र फडणवीस ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, बोले - रिपोर्ट आते ही UCC करेंगे लागू

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्तों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता (UCC) को शीघ्रता से लागू करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है.

Ganesh Chaturthi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश चतुर्थी और गणेश उत्सव के अवसर पर देश-दुनिया के भगवान गणेश के भक्तों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विघ्नहर्ता गणेश से प्रार्थना की कि वे सभी के दुख और बाधाओं को दूर करें. साथ ही देश, महाराष्ट्र, नागरिकों और किसानों के सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने की क्षमता, शक्ति और क्षमता प्रदान करें. शुभकामनाओं के साथ, श्री गणेश जी सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लाएं, ऐसी मंगलकामना है.

2029 तक UCC लागू करने पर क्या बोले फडणवीस?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 तक समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने संबंधी बयान पर फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पहले ही UCC तैयार करने के लिए एक कमेटी गठित कर चुकी है. उन्होंने बताया कि यह कमेटी वर्तमान में अपने कार्यों को संपन्न कर रही है, और रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता को शीघ्रता से लागू करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, अमित शाह बोले- घुसपैठियों की पहचान कर डिपोर्ट करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >