Maharashtra Bandh: क्यों और कब बुलाया गया महाराष्ट्र बंद?

Maharashtra Bandh: एमवीए द्वारा 24 अगस्त को बुलाए गए बंद के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है. जानें क्या कहा- शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने

Maharashtra Bandh: महाराष्ट्र के बदलापुर मामले पर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है. शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि एक स्कूल की दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न हुई. इसको लेकर मंगलवार को बदलापुर में हुए प्रदर्शन के पीछे जो लोग राजनीति देख रहे हैं, वे या तो असामान्य हैं या फिर दोषियों के संरक्षक हैं.

महाराष्ट्र बंद क्यों बुलाया गया?

उद्धव ठाकरे ने कहा कि विपक्षी धड़े महा विकास आघाडी (एमवीए) द्वारा 24 अगस्त को बुलाए गए बंद के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है. बंद का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना है कि महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए और सरकार को भी ‘जागृत’ करना है.
शिव सेना प्रमुख ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बदलापुर प्रदर्शन के पीछे जो लोग राजनीति महसूस कर रहे हैं, वे या तो असामान्य हैं या दोषियों के रक्षक हैं.

बदलापुर में क्या हुआ?

ठाणे जिले के बदलापुर शहर में मंगलवार को एक स्थानीय स्कूल के परिसर में चार वर्षीय दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में हजारों लोग सड़कों और रेल की पटरियों पर उतर आए. गुस्साए अभिभावकों, स्थानीय निवासियों और अन्य लोगों ने रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया और उस स्कूल में तोड़फोड़ की, जहां पिछले सप्ताह एक पुरुष सहायक ने दो बच्चियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था.

बदलापुर मामले में कितने लोग गिरफ्तार हुए?

प्रदर्शन के दौरान रेलवे स्टेशन और बदलापुर के अन्य हिस्सों में पथराव की घटनाओं में कम से कम 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने इस दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 72 लोगों को गिरफ्तार किया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा था कि बदलापुर में विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित था और अधिकतर प्रदर्शनकारी बाहरी थे. एमवीए ने दोनों बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है.
(इनपुट पीटीआई)

Read Also : Badlapur Child Abuse Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, कहा- स्थिति बेहद चौंकाने वाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >