Maharashtra Bandh 2024: क्या 24 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक? जानिए क्या खुला रहेगा और क्या बंद

Maharashtra Bandh 2024: क्या 24 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक? इस दिन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने ठाणे जिले के बदलापुर स्कूल की घटना के विरोध में 'बंद' का ऐलान किया है.

Maharashtra Bandh 2024: महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने ठाणे जिले के बदलापुर स्कूल में दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में 24 अगस्त को ‘महाराष्ट्र बंद’ का ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद राज्य के लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या 24 अगस्त को स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे?

महाराष्ट्र बंद का समर्थन कौन कर रहा है?

एमवीए सहयोगी दल कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) इस बंद के समर्थन में हैं. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में लोग परेशान हैं और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं. 24 अगस्त को बदलापुर की घटना के विरोध में एमवीए महाराष्ट्र बंद का आह्वान करेगा. एनसीपी (एससीपी गुट) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि यह सरकार असंवैधानिक है. महाराष्ट्र बंद आवश्यक है. कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि हमने बदलापुर की घटना की गंभीरता के कारण 24 अगस्त को बंद का आह्वान किया है.

क्या 24 अगस्त को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे?

सरकार की ओर से कोई निर्देश इस संबंध में जारी नहीं किया गया है. इसलिए स्कूल और कॉलेज के बंद रहने की संभावना कम है. हालांकि, जो संस्थान आमतौर पर शनिवार को बंद रहते हैं, वे बंद रहेंगे.

बसें और मेट्रो क्या नहीं चलेंगे?

विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार का कोई निर्देश अभी तक बस और मेट्रो को लेकर नहीं आया है. इसलिए, बसें और मेट्रो सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है.

क्या बैंक बंद रहेंगे?

इस शनिवार, 24 अगस्त को देशभर में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है. RBI के नियमों के अनुसार, बैंक दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार, राष्ट्रीय अवकाश और क्षेत्रीय छुट्टियों पर बंद रहते हैं.

Read Also : Maharashtra Bandh: क्यों और कब बुलाया गया महाराष्ट्र बंद?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >