Indian Railways: मुंबई में लोकल ट्रेन की चपेट में आने से तीन कर्मचारियों की मौत, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

Indian Railways: मुंबई के पास एक लोकल ट्रेन की चपेट में आने से पटरियों पर काम कर रहे तीन रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई. तीनों कर्मचारियों सिग्नलिंग प्वाइंट की खराबी को देखने गए थे. इसी दौरान हादसा हो गया.

Mumbai Local Train: मुंबई के पास रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा हुई है. एक लोकल ट्रेन की चपेट में आने से पटरियों पर काम कर रहे तीन रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई. पश्चिम रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि पश्चिमी रेलवे के तीन कर्मचारियों सिग्नलिंग प्वाइंट की खराबी को देखने गए थे. इसी दौरान वे वसई रोड और नायगांव के बीच अप स्लो लाइन पर गुजर रही लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घटना के बाद पश्चिम रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं.

घटना को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह बीते दिन सोमवार को करीब नौ बजे के करीब वसई रोड और नायगांव स्टेशन के हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि लोकट ट्रेन चर्चगेट की ओर जा रही थी. जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान मुख्य सिग्नल निरीक्षक वासु मित्रा, इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर सोमनाथ उत्तम लाम्बुत्रे और हेल्पर सचिन वानखड़े के रूप में की गई है. ये सभी कर्मचारी पश्चिम रेलवे के मुंबई संभाग के सिग्नल विभाग से थे.

दी गई सहायता राशि

अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी कुछ सिग्नल प्वॉइंट को ठीक करने गए थे जो सोमवार शाम को खराब हो गये थे. वहीं, पश्चिमी रेलने के अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने तीनों मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 55-55 हजार की सहायता राशि प्रदान की है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: रामलला पहनेंगे 6 किलो का हीरे का मुकुट, सूरत के कारोबारी ने किया भेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >