Badlapur School Case: बदलापुर में बच्चियों के साथ दरिंदगी के बाद बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीजार्च

Badlapur School Case: महाराष्ट्र के बदलापुर में दो छात्राओं के साथ दरिंदगी मामले को लेकर इलाके में भारी तनाव की स्थिति है. भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर गए और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

Badlapur School Case: महाराष्ट्र के बदलापुर में दो स्कूली छात्राओं के साथ दुष्कर्म के बाद पूरे इलाके में भारी बवाल मच गया है. गुस्साए अभिभावकों ने मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन कर रेलगाड़ियों का परिचालन ठप कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. सैकड़ों की संख्या में अभिभावक और स्थानीय नागरिक सुबह करीब आठ बजे बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर आ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. जिस कारण ट्रेनों की आवाजाही रुक गई.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीजार्च

रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस को लाठीजार्च करनी पड़ी. पुलिस ने जब लोगों को ट्रैक से हटने के लिए कहा तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थराव शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने लाठीजार्च की. ट्रैक खाली कराने के बाद पुलिस रेलवे को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद रेलवे के परिचालन को सामान्य किया गया.

क्या है मामला?

पुलिस ने 17 अगस्त को बदलापुर के एक स्कूल अटेंडेंट को तीन और चार साल की दो छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर गिरफ्तार किया था. शिकायत के अनुसार, उसने स्कूल के शौचालय में बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया. छात्राओं ने अपने माता-पिता को बताया था कि कर्मचारी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था, जिसके बाद शिकायत दर्ज करायी गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रिंसिपल, टीचर और अटेंडेंट पर कार्रवाई

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने प्रधानाचार्य, एक शिक्षिका और एक महिला ‘अटेंडेंट’ को इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए निलंबित कर दिया है. स्कूल प्रबंधन ने इस घटना पर माफी भी मांगी है.

महिला आईपीएस अधिकारी करेंगी बदलापुर घटना की जांच

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि ठाणे जिले के बदलापुर में दो स्कूली लड़कियों के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना की एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच के आदेश दिए गए हैं. फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने जांच के लिए महानिरीक्षक स्तर की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी आरती सिंह को नियुक्त किया है. उन्होंने कहा, हमारा प्रयास इस घटना की जल्द से जल्द जांच करना होगा. हम इस मामले में जल्द से जल्द आरोपपत्र दाखिल करना चाहते हैं और मामले को सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक अदालत में ले जाना चाहते हैं.

महाराष्ट्र सरकार ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया

महाराष्ट्र सरकार ने भारी विरोध के बीच बदलापुर के एक स्कूल में दो छात्राओं के यौन शोषण की जांच में कथित तौर पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के लिए एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सहित तीन पुलिस अधिकारियों को मंगलवार को निलंबित करने का आदेश दिया.

बदलापुर मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, देखें वीडियो

Also Read: Badlapur Molestation: बदलापुर हैवानियत मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, भारी बवाल के बीच SIT गठित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >