Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी से टिकट कटने के बाद अब क्या करेंगे वरुण गांधी?

Lok sabha Election 2024 : इस बार बीजेपी ने वरुण गांधी का टिकट काट दिया है. इसके बाद उनका कदम क्या होगा? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं.

Lok sabha Election 2024 : बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की जिसने सबको चौंका दिया है. खासकर बात यूपी की करें तो यहां मां मेनका गांधी पर तो पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है लेकिन बेटे वरुण गांधी का टिकट पार्टी ने काट दिया है. बीजेपी से टिकट कटने के बाद अब गांधी परिवार से ताल्लुक रखने वाले वरुण का अगला कदम क्या होगा ? यह सवाल लोगों के मन में उठ रहा है.

वरुण गांधी की जगह कौन?

बीजेपी की ओर से उत्तर प्रदेश के 13 उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की गई. मेनका गांधी को सुल्तानपुर से दोबारा मौका दिया गया है जबकि पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी का टिकट पार्टी ने इस बार काट दिया है. वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद चुनावी मैदान में नजर आएंगे.

बीजेपी के द्वारा जारी पांचवीं सूची में उत्तर प्रदेश के कुल 13 उम्मीदवार नजर आ रहे हैं. इस लिस्ट में बीजेपी ने अपने नौ मौजूदा सांसदों का टिकट काटा है. पार्टी ने जिन नौ सांसदों का टिकट काटा है उनके नाम जानें

  • गाजियाबाद के सांसद व केंद्रीय मंत्री (सेवानिवृत्त जनरल) वीके सिंह
  • पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी
  • बरेली से संतोष गंगवार
  • कानपुर के सत्‍यदेव पचौरी
  • बदायूं से पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री डॉक्टर संघमित्रा मौर्य
  • बाराबंकी के उपेंद्र सिंह रावत
  • हाथरस (आरक्षित) के सांसद राजवीर सिंह दिलेर
  • बहराइच (आरक्षित) से अक्षयवर लाल गौड़
  • मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल

अरुण गोविल को मिला टिकट

मेरठ में राजेंद्र अग्रवाल की जगह रामायण धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका में नजर आ चुके अरुण गोविल को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.

तो इसलिए कटा वरुण गांधी को टिकट?

लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर बीजेपी ने वरुण गांध का टिकट क्यों काटा? तो आपको बता दें कि वरुण गांधी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के आने के बाद से ही बीजेपी से अलग सुर में नरज आ रहे थे. वे केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मुखर दिखे थे हालांकि, बाद में इन कानूनों को वापस लेने का फैसला केंद्र सरकार के द्वारा लिया गया. रोजगार और स्वास्थ्य सहित कई मुद्दों पर वरुण गांधी बीजेपी की लाइन से अलग बोलते नजर आए थे.

Read Also: झारखंड के चतरा और धनबाद लोकसभा सीट से क्यों कटा इन दिग्गजों का पत्ता, ये है इसकी बड़ी वजह

किन्हें बीजेपी ने दिया टिकट

  • सहारनपुर से राघव लखनपाल
  • मुरादाबाद से सर्वेश सिंह
  • मेरठ से अरुण गोविल
  • गाजियाबाद से विधायक व पूर्व मंत्री अतुल गर्ग
  • अलीगढ़ से मौजूदा सांसद सतीश गौतम
  • हाथरस (आरक्षित) से अलीगढ़ के खैर क्षेत्र के विधायक अनूप वाल्मीकि
  • बदायूं से दुर्गविजय सिंह शाक्य
  • बरेली से पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार
  • पीलीभीत से प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद
  • सुलतानपुर से मेनका गांधी
  • कानपुर से वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी
  • बाराबंकी (आरक्षित) राजरानी रावत
  • बहराइच (आरक्षित) से डॉक्टर अरविंद गौड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >