Lok Sabha Election 2024: यूपी में अब SP-कांग्रेस अलांयस, प्रियंका गांधी की एक फोन कॉल से ऐसे बनी बात

Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस और सपा के बीच यूपी में सीटों का समीकरण बैठ गया है. बेपटरी होती दोनों दलों की बातचीत पटरी पर आ गई है. इसमें सबसे बड़ी भूमिका प्रियंका गांधी की मानी जा रही है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में खींचतान और गहमागहमी के बाद आखिरकार बात बन गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात लगभग तय हो गई है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस प्रदेश में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.गौरतलब है कि सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा में ठन गई थी. दोनों दलों के बीच बातचीत ट्रैक पर नहीं आ पा रही था. खबर है कि ऐसे में प्रियंका गांधी के एक फोन ने सारी बिगड़ी बात बना दी. और देखते ही देखते पूरी बात ट्रैक पर आ गई. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि कांग्रेस किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Rahul gandhi | pti
फोटोः पीटीआई

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर जारी गतिरोध लगभग खत्म हो गया है. सीट बंटवारे पर दोनों दलों के बीच सहमति करीब-करीब बन गई है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को फोन किया था. इसके बाज घटनाक्रम ने यू-टर्न ले लिया और सीट बंटवारे पर बात बन गई.प्रियंका से बातचीत के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर सपा का कांग्रेस से कोई विवाद नहीं है और दोनों दलों के बीच गठबंधन होगा.

Rahul gandhi | pti

Lok Sabha Election: किन सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि सपा हमें अब कुछ ऐसी सीट देने पर सहमत हो गई है जो हम लड़ना चाहते थे. सूत्रों के मुताबिक सपा कांग्रेस को वाराणसी, अमरोहा, झांसी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और कुछ अन्य सीट देने पर सहमत हो गई है. वहीं श्रावस्ती और बलिया लोकसभा सीट सीट की कांग्रेस की मांग पर अभी सहमति नहीं बनी है. इधर कांग्रेस सूत्रों से खबर है कि दोनों पार्टियों के बीच कुछ सीट को लेकर अदला-बदली की बात हो रही है. संभावना जताई जा रही है कि सीट बंटवारे को लेकर भी बात बन जाएगी.

Akhilesh yadav | pti

Lok Sabha Election: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जाने से अखिलेश ने कर दिया था मना

इधर, कांग्रेस सपा के बीत बनने से पहले अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से मना कर दिया था. इस बारे में जब अखिलेश यादव से मीडिया ने सवाल किया तो सपा प्रमुख ने कहा कि अंत भला तो सब भला. बाकी आप लोग समझदार हैं. गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की है जिसके बाद दोनों दलों के बीच गतिरोध टूटा और सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन गई है.

Akhilesh yadav | pti

Lok Sabha Election: इस बात पर फंसा था पेच

गौरतलब है कि सपा ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) गठबंधन की अपनी सहयोगी कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की 80 में से 17 लोकसभा सीट देने की पेशकश की थी. लेकिन पेच कौन सी सीटें होंगी इसपर फंस रहा था. इस बात को लेकर कांग्रेस और सपा में बात नहीं बन पा रही थी. इसी कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल वहीं थे. सपा ने कहा था कि अखिलेश यात्रा में तभी शामिल होंगे, जब कांग्रेस इस पेशकश को स्वीकार करेगी. इसके बाद ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन नहीं हो सकेगा.

Priyanka gandhi | ani, x

Lok Sabha Election: कैसे बनी बात

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बातचीत के बाद प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव को फोन किया था. दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. खबर है कि बातचीत पटरी पर तब आयी जब कांग्रेस ने मुरादाबाद सीट की मांग छोड़ दी. कांग्रेस ने सपा से दो बदलावों की मांग की. पहला सीतापुर और दूसरा श्रावस्ती सीट लेने के लिए कांग्रेस मथुरा या बुलंदशहर सीट छोड़ने को तैयार हो गई. भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >