जमशेदपुर से बीजेपी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो ने किया पर्चा दाखिल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व अर्जुन मुंडा हुए शामिल

जमशेदपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो ने मंगलवार को पर्चा दाखिल किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अर्जुन मुंडा समेत अन्य शामिल हुए.

जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जमशेदपुर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो ने मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल को अपना नामांकन पत्र सौंपा. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, चुनाव अभिकर्ता सह पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा मौजूद थे.

बाइक-कार रैली व जुलूस के साथ पहुंचे समाहरणालय
बीजेपी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के नामांकन से पहले जमशेदपुर में बीजेपी के कार्यकर्ता विभिन्न मंडलों से बाइक-कार की रैली के साथ साकची स्थित बोधि मंदिर पहुंचे. वहां से पैदल जुलूस की शक्ल में समाहरणालय परिसर के बाहर तक प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के साथ आए. नामांकन की प्रक्रिया के बाद बोधि मंदिर मैदान में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सांसद प्रत्याशी विद्युतवरण महतो द्वारा चुनावी सभा को संबोधित किया गया.

Also Read: Lok Sabha Election 2024 : लोहरदगा में सबसे ज्यादा, खूंटी में सबसे कम प्रत्याशी

केंद्रीय मंत्री का सोनारी हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जमशेदपुर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के नामांकन में शामिल होने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को सोनारी स्थित हवाई अड्डा पर पहुंचे. जमशेदपुर हवाई अड्डे पर किसी भी राजनीतिक दल के चुनावी अभियान की पहली फ्लाइट लैंडिंग हुई. बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया. ये जानकारी बीजेपी मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार झा ने दी. बता दें कि पहले उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित समय पर नामांकन किया गया. उसके बाद बोधि मंदिर के पास सभी प्रमुख नेता चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान 25 मई को भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो को कमल फूल पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की गयी.

चार लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करेंगे विद्युतवरण महतो
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जमशेदपुर से बीजेपी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो चार लाख से अधिक मतों से विजयी होंगे. भारतीय जनता पार्टी देश में 400 से अधिक सीट लाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी. एक सवाल के जवाब में गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि विपक्ष है कहां? वह जो जमात है. भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है.

Also Read: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव बोले, चतरा के बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह हैं स्थानीय, भारी मतों से विजयी बनाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >