झारखंड में 16 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में 16 सितंबर को मौसम करवट लेगा. कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ गर्जन और बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

इनपुट : तन्वी झा

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 16 सितंबर को कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में वर्षा होने के आसार हैं.

मौसम विभाग की चेतावनी

16 सितंबर को कई इलाकों में मेघ गर्जन, बिजली गिरने (वज्रपात) और 30-40 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है. झारखंड के प्रभावित क्षेत्र जैसे मध्य रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां साथ ही, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार तथा देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग के द्वारा येलो अलर्ट 

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ-साथ राज्य में कई स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने की आशंका है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

सुरक्षा सलाह: मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों, लोहे के खंभों और खुले मैदानों से दूर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का सुझाव दिया है.

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC CGL समेत 4 भर्ती परीक्षा मामले में हाईकोर्ट का आदेश, 18 सितंबर को अगली सुनवाई

प्रमुख शहरों में तापमान का हाल

रांची में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 23°C, जबकि जमशेदपुर में अधिकतम 33°C और न्यूनतम 25°C रहने का अनुमान है. वहीं डालटनगंज में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 25°C तथा बोकारो में अधिकतम करीब 32°C और न्यूनतम 25°C रहने की संभावना है. कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है. रांची और जमशेदपुर समेत कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें- पहले नई सड़क पर लाखों खर्च, फिर पाइपलाइन के लिए खोद डाली! लोहरदगा में विकास का ये कैसा खेल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >