सड़क हादसे में महिला की मौत, गुस्साये लोगों ने एनएच-75 को 3 घंटे किया जाम

West Singhbhum: चक्रधरपुर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच 75 पर जमकर बवाल किया. लोगों ने 3 घंटे तक एनएच को जाम रखा, जिससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.

West Singhbhum: चक्रधरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सुमित्रा जामुदा (50 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना के बाद मुआवजे को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मिली जानकारी के अनुसार, घटना लोरदा गांव के पास रविवार सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच हुई. बताया जा रहा है कि महिला सड़क किनारे पैदल जा रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने उसे कुचल दिया. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी.

जाम से वाहनों की लंबी कतार लगी, परेशान रहे यात्री

महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साये ग्रामीणों ने चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर एनएच-75 (ई) को जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे. सड़क जाम के कारण चाईबासा और चक्रधरपुर के बीच दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. कई यात्री और राहगीर जाम में फंसे रहे, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. ग्रामीणों का कहना था कि जब तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर लिखित आश्वासन नहीं देगा, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा.

प्रशासन के हस्तक्षेप से खुला जाम

घटना की सूचना मिलने के बाद अंचलाधिकारी, खूंटपानी प्रखंड पुलेश्वर साहू और मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया. इस दौरान अंचलाधिकारी पुलेश्वर साहू ने मृतिका के पति को तत्काल 10 हजार रुपये की नकद सहायता राशि दी. साथ ही आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सहायता पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी.

ये भी पढ़ें…

1200 साल पुराने हैं रुद्रपुर में मिले शिवलिंग, विश्व धरोहर में होंगे शामिल; प्रभात खबर की खबर का असर

चाईबासा जेल गेट फायरिंग मामले में पलामू से सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >