West Singhbhum News : नोवामुंडी स्टेशन रोड पर बह रहा नाले का पानी, लोग परेशान

नोवामुंडी स्टेशन रोड पर बह रहा नाले का पानी, लोग परेशान

नोवामुंडी. नोवामुंडी बाजार के स्टेशन रोड (मुख्य सड़क) की नाली का गंदा पानी आसपास के लोगों की परेशानी का कारण बन रहा है. कई महीनों से नाली की सफाई नहीं हुई है. ऐसे में नाली का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है. नाली बहकर बोकारो साइडिंग की ओर जाती है. नाली ओवरफ्लो होने से आसपास के दुकानदार बदबू से परेशान हैं. वहीं, सड़क भी खराब हो रही है. वाहनों के सड़क से लगातार आने-जाने से गंदा पानी पसर जाता है. लोगों को विवश होकर गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ता है. नाले के बगल के चापाकल पर आश्रित हैं 13 परिवार : नाला के बगल में चापाकल से नहाने व पीने का पानी लेना पड़ता है. अगल-बगल में पानी का स्रोत नहीं है. एक चापाकल आंगनबाड़ी केंद्र के सामने है, जो कई महीनों से खराब है. चापाकल के बगल में नाला जाम है. चापाकल के प्लेटफॉर्म पर नाली का गंदा पानी जमा रहता है. इसी स्थिति में लोग पीने का पानी लेने व स्नान आदि का काम करते हैं. आसपास के लगभग 13 घर इसी चापाकल पर निर्भर हैं.

दुकानदारी प्रभावित, सड़क पर गड्ढे उभरे

नाली के गंदा पानी रोड पर फैल रहा है. दुर्गंध हटाने के लिए दुकानदार रोजाना दुकान के आगे फिनाइल डालते हैं. गंदगी का असर दुकानदारी पर पड़ रहा है. गंदे पानी से मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है, जो बीमारी को आमंत्रित कर रहा है. नाली के पानी से रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >