West Singhbhum News : बिजली तार की चपेट में आये दो पुआल लदे वाहन, अफरा-तफरी

मनोहरपुर: चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे चालक

मनोहरपुर.मनोहरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर पुआल (पराली) लदे वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं. गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में चालक व वाहन को कोई नुकसान नहीं हुआ.

डोंगाकांटा गांव: जलते पुआल को एक किमी दूर तालाब के पास ले गया, आग पर काबू पाया

पहली घटना नंदपुर-घाघरा मुख्य सड़क मार्ग पर डोंगाकांटा गांव के पास हुई. दोपहर लगभग दो बजे वाहन संख्या ओडी 14 एल/0823 बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें लदे पुआल में आग लग गई. चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जलती हुई गाड़ी को लगभग 1 किलोमीटर दूर एक तालाब के पास ले जाकर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया.

दूसरी घटना: उरकिया के पास पुआल लदे वाहन में लगी आग

दूसरी घटना उरकिया के पास लगभग डेढ़ बजे हुई, जहां वाहन संख्या ओडी 14 एफ/7213 बिजली तार की चपेट में आ गया और पुआल में आग लग गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझा दी. इस घटना में भी चालक सुरक्षित रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANJEET KUMAR PANDEY

MANJEET KUMAR PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >