सिंहभूम के साहसी नेता आरपी षाड़ंगी ने प्रधानमंत्री से पूछा था- अपनी पार्टी के लोगों को भ्रष्टाचार करने की छूट है?

Rudra Pratap Sarangi: अलग राज्य बनने के बाद झारखंड की चर्चा भ्रष्टाचार के लिए सबसे अधिक हुई. एक समय था, जब यहां के नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ बेहद सख्त थे. रुद्र प्रताप षाड़ंगी ने तो अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. प्रधानमंत्री के सवाल का बेबाकी से जवाब दिया और उनको निरुत्तर कर दिया. पढ़ें पूरी कहानी.

Rudra Pratap Sarangi|Jharkhand Chunav Flash Back|झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नेता और बिहार सरकार के ‘छापामार’ मंत्री के रूप में मशहूर हो चुके रुद्र प्रताप षाड़ंगी सांसद भी बने थे. भ्रष्टाचार से उन्हें सख्त नफरत की. इसके लिए वह अपनी ही पार्टी के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलने से भी नहीं हिचकिचाते थे. अपनी ही सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले आरपी षाड़ंगी ने प्रधानमंत्री की भी बोलती बंद कर दी थी. झारखंड चुनाव फ्लैश बैक की इस कड़ी में उनकी ईमानदारी, निर्भीकता और पार्टी के प्रति निष्ठा की कहानी.

बीजू पटनायक के मंत्रालय में घोटाले का किया पर्दाफाश

रुद्र प्रताप षाड़ंगी जब सांसद थे, उस समय केंद्र में जनता पार्टी की सरकार थी. मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री थे. रुद्र प्रताप षाड़ंगी इसी पार्टी के सांसद थे. उन्होंने अपनी ही पार्टी के इस्पात मंत्री बीजू पटनायक के मंत्रालय में करोड़ों के घोटालों का पर्दाफाश कर दिया. बात प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई तक पहुंची.

मोरारजी देसाई और रुद्र प्रताप षाड़ंगी का संवाद

मोरारजी देसाई ने रुद्र प्रताप षाड़ंगी को बुलाया. उनसे पूछा – किस पार्टी के सांसद हो? रुद्र प्रताप षाड़ंगी का स्पष्ट जवाब था – जनता पार्टी का. प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने उनसे फिर पूछा- बीजू पटनायक किस पार्टी के मंत्री हैं? आरपी षाड़ंगी का जवाब – जनता पार्टी के.

रुद्र प्रताप षाड़ंगी के कायल हो गए प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई

अब मोरारजी देसाई बोले- फिर अपनी ही पार्टी के मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर यह क्या कर रहे हो? रुद्र प्रताप षाड़ंगी इस सवाल से बिल्कुल भी विचलित नहीं हुए. उन्होंने इस सवाल का जो जवाब दिया, उसने मोरारजी देसाई को न केवल निरुत्तर कर दिया, बल्कि प्रधानमंत्री रुद्र प्रताप षाड़ंगी के कायल भी हो गए.

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए पीएम ने ठोंकी पीठ

रुद्र प्रताप षाड़ंगी ने तपाक से प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई से पूछा- क्या अपनी पार्टी के लोगों को भ्रष्टाचार करने की छूट है? यह उत्तर सुनकर मोरारजी देसाई निरुत्तर हो गए. प्रधानमंत्री ने रुद्र प्रताप षाड़ंगी की पीठ ठोंकी और बोले- आगे बढ़ो.

कड़िया मुंडा पर लगाया था गैस कूपन में अनियमितता का आरोप

रुद्र प्रताप षाड़ंगी ने खूंटी के सांसद और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा पर गैस कूपन बांटने में अनियमितता के आरोप भी लगाये थे. यानी कुल मिलाकर कहें, तो जब तक राजनीति में रहे, रुद्र प्रताप षाड़ंगी पार्टी के अंदर और पार्टी के बाहर भ्रष्टाचार से सदैव लड़ते रहे.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

भाजपा ने 6 साल के लिए निष्कासित किया, लेकिन पार्टी नहीं बदली

वर्ष 1996 में 6 साल के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रुद्र प्रताप षाड़ंगी को पार्टी से निष्कासित कर दिया. लेकिन, उन्होंने अपनी निष्ठा नहीं बदली. पार्टी भी नहीं बदली. अर्जुन मुंडा जब झारखंड के मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने षाड़ंगी को पश्चिमी सिंहभूम जिला 20 सूत्री कार्यक्रम का अध्यक्ष बनाया.

चक्रधरपुर में इस बार भाजपा और झामुमो की भिड़ंत

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित चक्रधरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने शशिभूषण समद को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सुखराम उरांव को टिकट दिया है.

Also Read

राजनीति के रुद्र : ‘शेर’ पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे रुद्र प्रताप षाड़ंगी ने बड़े-बड़ों की जमानत जब्त करवाई

सीट बदलकर विधानसभा चुनाव जीतने वाले 3 दिग्गज नेता सुखदेव माझी, आरपी षाड़ंगी और देवेंद्र माझी

आखिरी चुनाव लड़ रहे सीपी सिंह पहली बार कैसे बने थे रांची के विधायक, जानें पूरी कहानी

Hemant Soren Press Conference: हिमंता बिस्व सरमा ने ले रखी है सुपाड़ी, बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >