राधेश की रिपोर्ट
West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रोंगो गांव में मंगलवार की रात जंगली हाथी के हमले में गांव के नोमा चेरोवा(31) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद बुधवार की सुबह उसे मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
कैसे हुई घटना ?
घटना कल रात करीबन 9 बजे की बताई जा रही है. जब वह अपने घर से करीब 300 मीटर दूर अवस्थित एक तालाब के पास से घर लौट रहा था. इसी क्रम में कटहल के पेड़ों के नीचे जंगली हाथियों का झुंड भी मौजूद था. अंधेरा होने की वजह से वह हाथियों को देख नहीं पाया. पास पहुंचने पर एक हाथी ने उसे अपने सूंड़ से दूर धकेल दिया. जिसके बाद गिरने से वह गंभीर रूप से वह घायल हो गया. तब उसने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई और घर आकर परिजनों को मामले की जानकारी दी.
हाथियों के झुंड ने गांव में मचाया उत्पात, ग्रामीण घायल
घटना के काफी देर बाद तक हाथियों का झुंड मौके पर ही मौजूद था. बताया जाता है कि हाथियों ने गांव में घरों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया है. इधर बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव जाकर घायल नोमा को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी लेकर आए.
ग्रामीणों में दहशत, मुआवजा प्रक्रिया शुरू
घटनास्थल कोल्हान वन प्रमंडल के गोइलकेरा वन प्रक्षेत्र में आता है. इधर इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है. जबकि मामले में वन विभाग की ओर से इलाज और मुआवजे को लेकर जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग जल संसाधन विभाग को मिले दो नये प्रभारी अभियंता, बलराम मुर्मू और जयपाल मांझी ने संभाली जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें: रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी
