6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हमदान खलीक

Ramadan Mubarak: झारखंड में 6 साल का बच्चा रमजान के पवित्र महीने में रोजा रख रहा है. एक रोटी और एक प्याली दूध की सेहरी करके उसने 14 घंटे का पहला रोजा रखा.

Ramadan Mubarak: झारखंड में एक 6 साल के बच्चे ने 14 घंटे का रोजा रखा. उसकी चाहता है कि वह रमजान के सभी 30 रोजे रखे. पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में रहने वाला यह बच्चा इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ता है. फिर भी अपने धर्म में इसकी पूरी आस्था है. जगन्नाथपुर की नूर सबा और खलीलुर्रहमान के बेटे हमदान खलीक ने रविवार को अपने जीवन का पहला रोजा रखा था. उसने नमाज अता करने के साथ कुरआन की तिलावत भी की.

मां के मना करने पर भी नहीं माना हमदान खलीक

हमदान की मां नूर सबा ने बताया कि तपती धूप और 14 घंटे का रोजा होने के कारण वह हमदान को रोजा रखने से मना कर रहीं थीं, लेकिन वह नहीं माना. अजान से 10 मिनट पहले उठकर रोजा रखने की जिद पर अड़ गया. सेहरी के नाम पर उसने मात्र एक रोटी और एक प्याला दूध लिया.

हमदान ने कहा- महामारी, बुराई समाप्त करने की दुआ करूंगा

हमदान ने कहा कि वह रमजान के पवित्र माह के पूरे रोजे रखना चाहता है. वह लोगों से आग्रह करता है कि वे उसके लिए दुआ करें कि अल्लाह उसे पूरे रोजे रखने की तौफीक दे. हमदान कहता है कि वह अल्लाह से रोजे रखकर दुनिया से महामारी, बुराई, ईर्ष्या-द्वेष समाप्त करने की दुआ करेगा.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

‘सुना है कि अल्लाह ताला रोजेदार की दुआ कुबूल करते हैं’

हमदान खलील ने कहा कि उसने अपने माता-पिता (अम्मी-अब्बू) से रोजा रखना सीखा है. उसका कहना है कि उसने अपने माता-पिता से सुना है कि अल्लाह ताला रोजेदार की दुआ क़ुबूल करते हैं.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, टोंटो के जंगल में मिला हथियारों का जखीरा

साइबर ठगी का सदमा सह न सका झारखंड का किसान, 68 हजार रुपए गंवाने के बाद लगा ली फांसी

4 मार्च को कहां है सबसे सस्ता सिलेंडर, आपके यहां कितनी है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

Weather Today: रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में पारा गिरा, झारखंड में 2-4 डिग्री तक और घटेगा पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >