पीएम मोदी आज झारखंड में, चाईबासा छावनी में तब्दील, 5 HIT और 2 एंटी ड्रोन टीम तैनात

PM Modi in Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा टाटा कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर चाईबासा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

PM Modi in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए आ रहे हैं. इसके लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. प्रधानमंत्री यहां टाटा कॉलेज ग्राउंड में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे.

एटीएस को मिली 5 HIT टीम, इन जगहों पर की गई है तैनाती

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती तो की ही गई है, कई विशेष इंतजाम भी किए गए हैं. आतंकवाद निरोधी दस्ता (Anti Terrorist Squad) को 5 HIT टीम उपलब्ध करवाई गई है. हिट टीम का प्रभारी पुलिस निरीक्षक रंजीत रौशन को बनाया गया है. HIT टीम को सभा स्थल, हेलीपैड, सदर अस्पताल, कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार और टाटा कॉलेज स्थित आदिवासी छात्रावास के आसपास में तैनात किया गया है.

4 बम निरोधक दस्ता और 4 डॉग स्क्वायड की व्यवस्था

पीएम मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर चाईबासा में 4 बम निरोधी दस्ता और 4 स्वान दस्ता (Dog Squad) की भी तैनाती की गई है. बम निरोधी दस्ता और डॉ स्क्वायड का प्रभार पलामू के पुलिस उपाधीक्षक डेविड ए ढोढराय को दिया गया है. ये दस्ते हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की जांच में लगाए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल के 5 किलोमीटर के दायरे में जांच की जिम्मेवारी ये दस्ते निाएंगे.

2 एंटी ड्रोन टीमों को भी किया गया है तैनात

इतना ही नहीं, पश्चिमी सिंहभूम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 2 एंटी ड्रोन टीमें भी तैनात की गईं हैं. एक टीम को कोल्हान विश्वविद्यालय में तैनात किया गया है, तो दूसरी टीम को सामान्य छात्रावास के भवन पर तैनात किया गया है.

Also Read

झारखंड भाजपा का संकल्प-पत्र : 3100 रुपए में खरीदेंगे किसानों का धान, 24 घंटे में पैसे अकाउंट में

गोमिया विधानसभा सीट पर जीते अलग-अलग दलों के नेता, कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर भी लड़े माधव लाल सिंह

राजनीति में रही है सरायकेला व ईचागढ़ राजघराने की हनक, राजा और युवराज बने विधायक

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: पुरुष उम्मीदवार घटे, महिला और थर्ड जेंडर प्रत्याशी बढ़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >