झारखंड से ओडिशा जा रही बारातियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

झारखंड से ओडिशा जा रही बारातियों से भरी एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है.

गोईलकेरा (पश्चिमी सिंहभूम)/राउरेकला (ओडिशा), संजय पांडेय/मुकेश कुमार सिन्हा : झारखंड से ओडिशा जा रही बारातियों से भरी एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है. अपुष्ट सुत्रों ने मृतकों की संख्या 8 बताई है. दुर्घटना ओडिशा के लाठीकाटा इलाके में हुई है. दुर्घटना में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. घायलों का राउरकेला के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. गुरुवार (7 मार्च 2024) की देर रात झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से बारातियों को लेकर वाहन ओडिशा गया था.

वन पोसैता से लाठीकाटा जा रही थी बारात

बारात पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा स्थित वन पोसैता के गोरोई सरदार के बेटे गणेश सरदार की बारात गुरुवार की रात लाठीकाटा के लिए निकली थी. बाराती मैक्स पिकअप में सवार थे. रास्ते में पिकअप के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. वन पोसैता झारखंड में है, जबकि जिस जगह दुर्घटना हुई, वह लाठीकाटा इलाका ओडिशा में पड़ता है. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राउरकेला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पिकअप में सवार थे 12 से 15 बाराती, 6-7 के घायल होने की खबर

बारात में कुछ छोटे चारपहिया वाहन भी थे. दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में 12 से 15 लोग सवार थे. 6-7 बाराती घायल हुए हैं, ऐसा बताया जा रहा है. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.

Also Read : राउरकेला में भीषण सड़क हादसा, बेटी से मिलकर लौट रहे दंपती को बस ने रौंदा, पिता की मौत

3 लोगों की मौत, 2 के हाथ टूटे, ज्यादातर लोगों के सिर में लगी चोट

बारात में शामिल एक व्यक्ति ने बताया कि 3 लोगों की मौत हो गई है. 2 लोगों के हाथ टूट गए हैं. कई अन्य लोगों के सिर में चोट लगी है. घायल लोगों को राउरकेला गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

शराब पीने के बाद तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था चालक

बारात जा रहे इस शख्स ने बताया कि हमलोग अपने गांव वन पोसैता से लाठीकाटा के लिए बारात के लिए निकले थे. रास्ते में एक जगह गाड़ी खड़ी हुई. यहां ड्राइवर ने शराब का सेवन किया. इसके बाद जल्दी पहुंचाने के लिए उसने तेजी से गाड़ी चलाना शुरू कर दिया. एक मोड़ पर गाड़ी मोड़ने के लिए दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन पलट गया.

Also Read : धनबाद : ट्रक से कुचलकर पांडरपाला के रेलकर्मी की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >