टाटा स्टील के मेलगेट कन्वेयर से तांबे के तार की चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Noamundi Theft News: नोवामुंडी पुलिस ने टाटा स्टील के मेलगेट कन्वेयर से तांबे के तार चोरी मामले का सफल खुलासा किया है. कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

Noamundi Theft News: टाटा स्टीलl के मेलगेट कन्वेयर संचालन में प्रयुक्त तांबे के तार की चोरी के मामले में नोवामुंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी किए गए लगभग 119 मीटर तांबे के तार बरामद किए हैं. 

छापेमारी कर पुलिस ने की कार्रवाई 

जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील के सुरक्षा प्रभारी ने 15 जून 2026 को नोवामुंडी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि मेलगेट कन्वेयर के संचालन में इस्तेमाल होने वाला करीब 100 मीटर तांबे का तार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. शिकायत के आधार पर नोवामुंडी थाना कांड संख्या 23/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई. 

छापेमारी में चोरी का तांबे का तार बरामद 

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, सूचना संकलन और लगातार छापेमारी अभियान चलाया. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चोरी का तांबे का तार बरामद किया गया. पुलिस ने टेम्पु मुंडा के पास से 45 मीटर, प्रेम गोप के पास से 25 मीटर, अनि मुंडा के पास से 18 मीटर, दिवा सरदार के पास से 27 मीटर तथा अंकित करुवा के पास से 4 मीटर तांबे का मोटा तार बरामद किया. 

चोरी मामले में पांच आरोपी जेल भेजे गए

गिरफ्तार आरोपियों में तोड़ेतोपा घासीबासा निवासी 30 वर्षीय टेम्पु मुंडा, बोकारो साइडिंग निवासी 19 वर्षीय प्रेम गोप, 20 वर्षीय अनि मुंडा, 20 वर्षीय दिवा सरदार तथा डुकासाई निवासी 19 वर्षीय अंकित करुवा शामिल हैं. सभी आरोपियों को गुरुवार, 18 जून 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम 

इस कार्रवाई का नेतृत्व नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह ने किया. छापेमारी दल में सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी, सब-इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने बताया कि मामले की आगे भी जांच जारी है और चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

ये भी पढ़ेंकौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >