नोवामुंडी में प्रशासनिक फेरबदल, पप्पू रजक बने नए सीओ, तीन विभागों की संभालेंगे जिम्मेदारी

Noamundi News: नोवामुंडी में मनोज कुमार के तबादले के बाद पप्पू रजक को अंचल अधिकारी और सीडीपीओ का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है. अब वे तीन अहम पदों का कार्यभार संभालेंगे.

सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है. प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पप्पू रजक ने नोवामुंडी अंचल अधिकारी (सीओ) और सीडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है. शुक्रवार यानी 29 मई के दोपहर निवर्तमान सीओ मनोज कुमार ने अपना कार्यभार औपचारिक रूप से पप्पू रजक को सौंप दिया.

पप्पू रजक नोवामुंडी अंचल के 33वें सीओ बने

पप्पू रजक नोवामुंडी अंचल के 33वें सीओ बन गए हैं. उल्लेखनीय है कि 7 फरवरी 2024 को मनोज कुमार ने तत्कालीन बीडीओ और सीओ अनुज बांडों से नोवामुंडी सीओ का प्रभार ग्रहण किया था.

मनोज कुमार का बेरमो अनुमंडल में हुआ तबादला

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार का तबादला बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल में एसडीओ पद पर किया गया है. उनके स्थानांतरण के बाद फिलहाल पप्पू रजक को सीओ और सीडीपीओ दोनों का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है.

मौके पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद 

मौके पर जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, प्रखंड उप प्रमुख ज्योति दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार समेत कई प्रशासनिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

एक साथ तीन-तीन जिम्मेदारी संभालेंगे पप्पू रजक

प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पप्पू रजक अब बीडीओ, सीओ और सीडीपीओ – तीन महत्वपूर्ण पदों का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. ऐसे में प्रखंड और अंचल कार्यालय के साथ बाल विकास परियोजना से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर रहेगी.

यह भी पढ़ें: धनबाद जेल पहुंचकर रजनी रवानी से मिले सांसद ढुल्लू महतो, सीबीआई जांच कराने की कही बात

यह भी पढ़ें: दो हफ्ते के अंदर जोजोबाटा में लगेगा चापाकल, अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक दशरथ गागराई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >