नोवामुंडी में बंगाली समुदाय ने धूमधाम से मनाया पोइला वैशाख, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक

Noamundi News: नोवामुंडी में बंगाली समुदाय ने नववर्ष पर्व पोइला वैशाख को पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ मनाया. इससे संबंधित खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट 

Noamundi News: झारखंड के नोवामुंडी में बंगाली समुदाय के लोगों ने अपने नववर्ष पर्व पोइला वैशाख को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया. इस दौरान क्षेत्र में पारंपरिक रीति-रिवाज, पूजा-अर्चना, हलकाता कार्यक्रम और सांस्कृतिक माहौल के बीच आपसी भाईचारे और सामुदायिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली. 

घरों और प्रतिष्ठानों में हुई पूजा-अर्चना

पोइला वैशाख के अवसर पर बंगाली समुदाय के लोगों ने अपने घरों और दुकानों की साफ-सफाई कर सजावट की. भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा पारंपरिक परिधान पहनकर लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. 

बाजार क्षेत्र में हलकाता का आयोजन

नोवामुंडी बाजार चौक स्थित कई प्रतिष्ठानों में खाता पूजा (हलकाता) का आयोजन किया गया. दुकानदारों ने नए वर्ष की शुरुआत धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ की और अपने व्यापार के सुख-समृद्धि की कामना की. 

पारंपरिक व्यंजन और भाईचारे का संदेश

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक व्यंजनों का विशेष आयोजन किया गया और लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा और इस पर्व ने बंगाली संस्कृति के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामुदायिक एकता का संदेश भी दिया. 

इसे भी पढ़ें: कमला नेहरू कॉलेज में ‘प्रभात खबर’ का नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने लिया आजीवन नशा न करने का संकल्प

इसे भी पढ़ें: अनगड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3 महीने से लापता नाबालिग युवती ईंट भट्ठे से बरामद, पोक्सो एक्ट के तहत प्रेमी जेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >