Naxal News: नक्सलियों ने पेड़ काटकर सड़क पर गिराया, लिखा- वोट मत दो, वोट का बहिष्कार करो

Naxal News: नक्सलियों ने वोट बहिष्कार की अपील की है. भाकपा माओवादी ने पेड़ काटकर सड़क पर गिरा दिया और लाल कपड़े पर लिखा- वोट मत दो, वोट का बहिष्कार करो.

Naxal News|Jharkhand Chunav 2024|मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), राधेश सिंह : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग से पहले नक्सलियों ने मतदान करने से लोगों को रोकने की कोशिश की है. नक्सलियों ने पेड़ काटकर सड़क पर गिरा दिया और उस पर लाल पोस्टर लगाकर लोगों से अपील की कि वे वोट न करें. वोट का बहिष्कार करें.

भाकपा माओवादी ने की है वोट बहिष्कार की अपील

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने लाल रंग के कपड़े पर सफेद स्याही से लिखा है- सावधान! सावधान!! सावधान!!! वोट मत दो, वोट का बहिष्कार करो. अपना गांव में अपना राज व जनसरकार बनाओ. उसके नीचे अपनी पार्टी का नाम लिख दिया है.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

नक्सलियों ने बैनर लगाकर की ये अपील

एक बैनर के पास में दूसरा पोस्टर भी लगा रखा है, जिस पर लिखा है- विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करें, गांव-गांव में क्रांतिकारी जन कमेटी (आरपीसी) का पुनर्गठन व मजबूत करें. झारखंड के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है. मतदान के दौरान हर बार नक्सली वोट बहिष्कार की अपील करते हैं. हालांकि, अब उनकी अपील का कोई असर नहीं होता. बड़ी संख्या में लोग मतदान करते हैं.

Also Read

पश्चिमी सिंहभूम की 5 विधानसभा सीटों पर चुनाव में शांतिपूर्ण, ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से देर से शुरू हुई वोटिंग

जुगसलाई में आजसू-झामुमो कार्यकर्ता भिड़े, मतदाता पर्ची नहीं मिलने से वोटर परेशान

लोकतंत्र का महापर्व, घरों से निकले लोकतंत्र के प्रहरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >