चिड़िया में आंधी और पानी ने मचायी तबाही, घर के ऊपर गिरा पेड़, कई घायल

Jharkhand News: मनोहरपुर प्रखंड में बुधवार की शाम तेज आंधी-तूफान ने चिड़िया और आसपास के क्षेत्र में खूब तबाही मचायी. देर शाम करीब 8 बजे तेज आंधी और पानी के बीच चिड़िया के बाजार हाता में एक बड़ा पेड़ दो घरों के ऊपर गिर गया. इस हादसे में कई लोग घायल हो गये.

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में बुधवार की शाम तेज आंधी-तूफान ने चिड़िया और आसपास के क्षेत्र में खूब तबाही मचायी. देर शाम करीब 8 बजे तेज आंधी और पानी के बीच चिड़िया के बाजार हाता में एक बड़ा पेड़ दो घरों के ऊपर गिर गया. इस हादसे में बाजार हाता निवासी 71 वर्षीय लक्ष्मी खंडाईत, 60 वर्षीय सुलेखा हरिजन, 37 वर्षीय अमर हंस घायल हो गये. तीनों का सिर फट गया. इधर सीमान निवासी 50 वर्षीय राम संडील के घर का टीना उड़ गया, जिसे बचाने के दौरान राम संडील का बायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया.

सड़क पर गिरे दर्जनों पेड़

सभी घायलों को इलाज के लिए चिड़िया के सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी ओर जोरदार हवा से चिड़िया माइंस रोड में दर्जनों की संख्या में पेड़ गिर गये, जिससे माइंस से लौट रहे दर्जनों मजदूर सेल.कर्मी व सेल अधिकारी रास्ते में फंस गये. देर रात सभी को वहां से बाहर निकाला गया और सुरक्षित चिड़िया लाया गया.

इसे भी पढ़ें

Cyber Crime: गिरिडीह में ऑनलाइन कुरान शरीफ मंगाना पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 85 हजार रुपये

Sarvjan Pension Yojana: 2.14 लाख लाभुकों को मिली योजना की राशि, तुरंत चेक करें अपना बैंक अकाउंट

चंपाई सोरेन ने लोबिन हेम्ब्रम से की मुलाकात, इस खास मुद्दे पर हुई बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >