Jharkhand News: सरकारी आवास में मृत मिले सोनुआ के बीडीओ गिरिवर मिंज, शव को गढ़वा भेजा गया

Jharkhand News: झारखंड में एक प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने सरकारी आवास में मृत मिले हैं. गिरिवर मिंज के शव को आज उनके पैतृक गांव भेज दिया गया.

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) गिरिवर मिंज की शुक्रवार को सरकारी आवास में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. बीडीओ का शव बाथरूम के बाहर जमीन पर पीठ के बल मिला. उनके माथे से खून निकल रहा था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गिरिवर सिंह के सिर में चोट की पुष्टि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके सिर में चोट की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर में चोट के निशान दिख रहे हैं. शनिवार को सिंहभूम की सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता जोबा माझी और डीएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने गिरिवर मिंज को श्रद्धांजलि दी.

  • गढ़वा के जमोटी गांव निवासी गिरिवर मिंज अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे
  • सिर से खून निकल रहा था, पुलिस को वॉश बेसिन में उल्टी के निशान मिले
  • एसडीओ की उपस्थिति में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • पत्नी के फोन करने पर कार्यालय के कर्मचारियों ने घर जाकर स्थिति देखी

बाथरूम के बाहर वॉश बेसिन में थे उल्टी के निशान

पुलिस के मुताबिक, बाथरूम के बाहर वॉश बेसिन में उल्टी के निशान हैं. गिरिवर मिंज गढ़वा जिला के भंडरिया थानांतर्गत जमोटी गांव के निवासी थे. वह जून, 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले थे.

सदर अस्पताल में दिवंगत बीडीओ गिरिवर मिंज को दी गई श्रद्धांजलि. फोटो : प्रभात खबर

सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी सोनुआ पहुंचे

सूचना मिलने पर शुक्रवार को ही अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा, थाना प्रभारी संजय कुमार नायक आवास पहुंचे थे. एसडीओ रीना हांसदा ने सोनुआ पहुंचकर जानकारी ली. गोइलकेरा बीडीओ विवेक कुमार व गुदड़ी बीडीओ रितिक कुमार भी पहुंचे थे.

एसडीओ की मौजूदगी में हुआ बीडीओ का पंचनामा

एसडीओ की उपस्थिति में सोनुआ पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शनिवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद उनके शव को गढ़वा भेज दिया गया. शुक्रवार को बीडीओ गिरिवर मिंज कार्यालय नहीं गये थे. दोपहर में पत्नी ने एक कर्मचारी को फोन करके बताया कि बीडीओ कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं.

Also Read

पश्चिमी सिंहभूम में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

चाईबासा में झामुमो कार्यकर्ता पर फायरिंग, घायल, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >