निकाय चुनाव से पहले पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 2000 KG जावा 80 लीटर अवैध शराब किया नष्ट

East Singhbhum: निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी और हुडांगदा गांव में 2000 किलो महुआ और 80 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया.

East Singhbhum: नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप को नष्ट किया. अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की दबीश बढ़ गयी है. पश्चिम सिंहभूम जिला के कराईकेला थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने नकटी व हुडांगदा गांव में छापामारी अभियान चलाते हुए 2000 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट करते हुए 80 लीटर अवैध शराब नष्ट किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि अधीक्षक उत्पाद रंजन तिवारी को गुप्त सूचना मिली कि नकटी में संजय नदी के तट पर व हुडांगदा गांव के समीप दो अवैध शराब भट्टी का संचालन किया जा रहा है.

सूचना के आधार पर टीम ने छापामारी की तो नकटी से लखिंद्र स्वांसी और हुडांगजा से राजकुमार लोहरा भागने में सफल रहे. निरीक्षक सिन्हा ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. टीम ने शराब बनाने के उपयोग होने वाले समानों को बरामद कर जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़ें:

रमा खलखो से ज्यादा अमीर रोशनी खलखो, किस पर कितना केस?

राजनीतिक कुनबा बढ़ाने में जुटे झारखंड के दिग्गज! पति, पत्नी, बेटा मैदान में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >