Jharkhand Crime News: आईआरबी कैंप से 300 मीटर की दूरी पर डबल मर्डर, सुबह में पहुंची पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम के बुरुगुलिकेरा में मुंडा की पत्नी समेत 2 लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है. दोनों की हत्या आईआरबी पुलिस कैंप से 300 मीटर की दूरी पर हुई है.

Jharkhand Crime News: पश्चिमी सिंहभूम का बुरुगुलिकेरा एक बार फिर डबल मर्डर से दहल उठा है. आईआरबी पुलिस कैंप से महज 300 मीटर की दूरी पर बुरुगुलिकेरा के मुंडा की पत्नी की हत्या कर दी गई. उसके बेटे पर भी हमला किया गया. हालांकि, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंडा के बेटे ने अपनी मां के हत्यारे को मार डाला. घटना पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ के गुदड़ी थाना क्षेत्र का है.

एक ही घर में दो लोगों की हत्या बनी चर्चा का विषय

गुदड़ी थाना क्षेत्र के बुरुगुलिकेरा गांव में एक साथ दो लोगों की हत्या गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम 7 बजे बुरुगुलिकेरा गांव के मुंडा सुखराम बुढ़ की पत्नी गंधौरी बुढ़ घर मे खाना बना रही थी. इसी दौरान गांव के राजेश बुढ़ ने खाना बना रही गंधौरी से उसके बेटे के बारे में पूछताछ की.

गांव के मुंडा की पत्नी ने बेटे के बारे में नहीं बताया, तो उसे मार डाला

गंधौरी से पूछा कि उसका बेटा कहां है. मुंडा की पत्नी ने जब यह नहीं बताया कि उसका बेटा कहां है, तो राजेश बुढ़ ने लकड़ी से गंधौरी के सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. गंधौरी का छोटा बेटा एसी दुनु बुढ़ मां की चीख सुनकर घर के अंदर गया. उसने देखा कि मां जमीन पर गिरी पड़ी है. राजेश बुढ़ ने उसकी हत्या कर दी है.

गांव के मुंडा का घर, जहां हुई घटना. प्रभात खबर.

मुंडा के छोटे बेटे पर भी राजेश बुढ़ ने किया हमला

इसके बाद गंधौरी के बेटे दुनु बुढ़ ने राजेश से पूछा कि उसने उसकी मां को क्यों मार डाला? इस पर राजेश ने दुनु पर भी हमला कर दिया. दुनु ने खुद को बचाते हुए उसी पीढ़े से राजेश पर हमला कर दिया, जिससे राजेश की मौत हो गई.

Also Read : Jharkhand Crime News: चक्रधरपुर के युवक का शव सोनुआ में मिला, हत्या की आशंका

आईआरबी पुलिस कैंप को रात में ही दी गई डबल मर्डर की सूचना

घटना के बाद रात में ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पास ही स्थित आईआरबी पुलिस कैंप के इंचार्ज को दी. सूचना मिलने के बाद गुरुवार (28 मार्च) सुबह गुदड़ी थाना प्रभारी महबा मिंज दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गंधौरी के छोटे बेटे को भी हिरासत में ले लिया गया है.

मुंडा के घर के बाहर चिंतित मुद्रा में ग्रामीण. प्रभात खबर

आईआरबी पुलिस कैंप से 300 मीटर की दूरी पर डबल मर्डर

गौरतलब है कि गुदड़ी गांव में राज्य सरकार ने शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस कैंप का निर्माण किया था, लेकिन कैंप से 300 मीटर दूर ही दोनों हत्या की घटना को एक ही घर में अंजाम दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, राजेश बुढ़ का आपराधिक इतिहास रहा है. वह लोगों का भयादोहन कर पैसे की वसूली करता था. पुलिस को पहले से ही उसकी तलाश थी.

आपराधिक प्रवृत्ति का था राजेश : एसडीपीओ

महिला की हत्या का आरोपी राजेश बुढ़ आपराधिक प्रवृत्ति का था. उसने गोइलकेरा में इसी तरह एक हत्याकांड को अंजाम दिया था. वह जेल भी गया था. कुछ माह पहले बेल पर बाहर निकला था. मृतका के बेटे दुनु बुढ़ ने आत्मरक्षा में राजेश बुढ़ पर हमला किया. इससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने दुनु बुढ़ को गिरफ्तार कर लिया है.

पारस मीणा, एसडीपीओ, चक्रधरपुर

जान बचाने के लिए राजेश की हत्या की : दुनु बुढ़

शाम को मैं गाय चराकर घर लौटा था. घर के अंदर मां को गिरा देखा. घर में राजेश हाथ में पीढ़ा लिए खड़ा था. मैंने उससे पूछा कि मेरी मां को क्यों मारा, तो उसने मेरे ऊपर हमला कर दिया. मैंने अपनी जान बचाने के लिए राजेश से पीढ़ा छीनकर उस पर हमला कर दिया. इसमें उसकी मौत हो गई. अगर मैं कुछ नहीं करता, तो वह मुझे भी मार डालता.

दुनु बुढ़, राजेश की हत्या का आरोपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >