टाटा कॉलेज के अकाउंट से 1.58 करोड़ की निकासी मामले में रामगढ़ व कटक की कंपनी और पीएनबी के प्रबंधक पर प्राथमिकी

Chaibasa News: चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज से 1.58 करोड़ रुपए की निकासी मामले में कार्रवाई शुरू हो गयी है. 2 कंपनियों और पीएनबी के मैनेजर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानें किस स्तर पर चल रही है जांच.

Chaibasa News: कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के टाटा कॉलेज के बैंक (पीएनबी) खाते से दो फर्जी चेक के सहारे एक करोड़ 58 लाख 96 हजार 800 रुपए की निकासी की जांच शुरू हो गयी है. इस संबंध में बुधवार को कुलसचिव डॉ पी सियाल ने मुफस्सिल (चाईबासा) थाना में रामगढ़ (झारखंड) की राधारानी इंटरप्राइजेज, कटक (ओडिशा) की शानू चिंता इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और टाटा कॉलेज के प्रशासनिक भवन में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के शाखा प्रबंधक सुरेश पुरती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया गया कि प्रथम दृष्टया उक्त आरोपियों की संलिप्तता का शक है. थाने से इसकी जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गयी है. मामले में पुलिस ने बुधवार को विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी और पीएनबी शाखा के पदाधिकारियों से पूछताछ की.

चाईबासा से रांची तक बढ़ी सरगर्मी

इस मामले ने चाईबासा से रांची तक सरगर्मी बढ़ा दी है. बुधवार को वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने केयू के एफओ कार्यालय में पदाधिकारी व कर्मियों से मामले की जानकारी ली. कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास किया.

एक सप्ताह बाद कंपनी ने मोबाइल नंबर बदला

बुधवार को पीएनबी के वरीय पदाधिकारी रांची से चाईबासा पहुंचे. केयू के वित्त विभाग में जानकारी लेने के बाद पुलिस पदाधिकारी, कुलसचिव और वित्त पदाधिकारी के साथ पीएनबी के शाखा कार्यालय पहुंचे. उन्होंने ब्रांच मैनेजर से कई सवाल किये. उनसे पूछा कि उन्हें कब जानकारी मिली? इसके बाद क्या किया? बताया गया कि एक सप्ताह के बाद उक्त कंपनी का मोबाइल नंबर बदल दिया गया. बैंककर्मी को शक हुआ, तो 12 फरवरी को टाटा कॉलेज के कर्मी (अकाउंट से संबंधित कार्य करते हैं) को बताया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डेढ़ करोड़ से अधिक का मामला था, फिर भी पदाधिकारी से बात नहीं की

ब्रांच मैनेजर से पूछा गया कि अकाउंट (ए) से राशि निकासी विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी और कुलसचिव के हस्ताक्षर के माध्यम से होती है. ऐसे में टाटा कॉलेज के प्रो इंचार्ज द्वारा जारी पत्र पर शक क्यों नहीं हुआ? अमूमन एक लाख से अधिक की राशि की निकासी पर संबंधित पदाधिकारी को पूछा जाता है. मामला एक करोड़ रुपए से अधिक का था, तो जरूरत क्यों नहीं महसूस हुई? पुलिस पदाधिकारियों ने साइबर सेल और कई नंबरों के माध्यम से जांच की.

कोल्हान विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने अकाउंट डिटेल्स को खंगाला

केयू के पदाधिकारियों ने बैंक खाते के डिटेल्स की जांच की. पिछले कुछ दिनों में राशि किस-किस को और कब-कब भेजी गयी, इसकी जांच की. जांच के दौरान कुलसचिव, पूर्व कुलसचिव, डीएसडब्ल्यू, प्रॉक्टर और अन्य उपस्थित थे.

घटना की जांच की जा रही है. अभी मामले में कुछ भी सटीक नहीं कहा जा सकता है.

बहमन टूटी, एसडीपीओ, सदर अनुमंडल

इसे भी पढ़ें

19 फरवरी को आपके शहर में क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट, यहां चेक करें

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, ओला वृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

गिरिडीह के जंगल से मिला विस्फोटकों का जखीरा, बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे नक्सली

मंईयां योजना से हांफ रही सरकार, भाजपा ने सरकार को भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर घेरा

महाशिवरात्रि के दिन देवघर में उमड़ेंगे श्रद्धालु, जानें कैसे जलार्पण करेंगे बुजुर्ग, दिव्यांग और बच्चे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >