ACB Raid: 8 घंटे की छापेमारी के बाद नोवामुंडी सीओ को रांची ले गई एसीबी

ACB Raid: रांची के बड़गांई अंचल में कथित जमीन घोटाला मामले में नोवामुंडी के सीओ मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसीबी की टीम उन्हें रांची ले गई.

ACB Raid: झारखंड की राजधानी रांची के बड़गांई जमीन घोटाला मामले में जमशेदपुर एसीबी की टीम ने नोवामुंडी अंचल कार्यालय और सीओ मनोज कुमार के अस्थायी आवास में बुधवार सुबह छापेमारी की. पूछताछ के बाद टीम सीओ मनोज कुमार को अपने साथ रांची ले गयी. 6 अलग-अलग वाहनों से पहुंची टीम में एक महिला समेत 42 अधिकारी शामिल थे.

सुबह 7 बजे से 3 बजे तक सीओ के ठिकानों पर चली छापेमारी

नोवामुंडी अंचल कार्यालय और टॉप कैंप स्थित अस्थायी ठिकाने पर सुबह सात बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक आठ घंटे छापेमारी की. दोपहर करीब साढ़े बारह बजे टीम ने अंचल अधिकारी मनोज कुमार को उनके अस्थायी आवास से हिरासत में ले लिया. सीओ को गिरफ्तार करने के दौरान अंचल नाजिर गणेश चंद्र लागुरी से गवाह के तौर पर हस्ताक्षर कराया गया. टीम उनके आवास से मिले कुछ कागजात सीलबंद लिफाफे में ले गयी है.

  • टीम में 42 अधिकारी थे शामिल, सीओ ऑफिस से जब्त कागजात लेकर गयी
  • साहेबगंज के बड़गाई अंचल के राजस्व कर्मचारी और अंचल निरीक्षक को लेकर नोवामुंडी पहुंची थी टीम
  • तीनों को आमने-सामने बैठाकर हुई लंबी पूछताछ

बड़गांई अंचल के भी सीओ रह चुके हैं मनोज कुमार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी के सीओ मनोज कुमार पूर्व में रांची बड़गांई अंचल कार्यालय में सीओ के पद पर पदस्थापित थे. बड़गांई अंचल में कथित जमीन घोटाले से जुड़े मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने छापेमारी की है. जमशेदपुर एसीबी के डीएसपी टीम का नेतृत्व कर रहे थे. तड़के 5:35 बजे पहले सीओ के चालक अजय राम रविदास को उठाया.

सुबह 6 बजे नाजिर के आवास पहुंची एसीबी की टीम

टीम वहां से सुबह 6 बजे अंचल नाजिर के आवास पहुंची. यहां से सीओ ऑफिस और उसके अस्थायी आवास गई. सीओ मनोज कुमार का मोबाइल फोन जब्त किया और तलाशी शुरू कर दी. एसीबी की टीम अपने साथ साहेबगंज के बड़गांई अंचल के राजस्व कर्मचारी और अंचल निरीक्षक को भी नोवामुंडी लेकर आयी थी. तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की.

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से कर्मचारियों को ले गई टीम

इस दौरान नोवामुंडी अंचल के कर्मचारी गणेश लागुरी, लखींद्र कुम्हार, बोदरा, लिपिक नारा सिंह बोदरा और लिपिक राकेश साहू हाई स्कूल कोटगढ़ में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में आये थे. टीम इन्हें शिविर से लेकर नोवामुंडी अंचल कार्यालय पहुंची.

Also Read

ACB की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग सदर SDO के आवास और दफ्तर पर मारा छापा

ACB Trap: हजारीबाग से पति के साथ मुखिया 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने ऐसे दबोचा

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >