चक्रधरपुर : पांच जनवरी को दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य चिकित्सा निदेशक (सीएमडी) डॉ पूरनमल चक्रधरपुर का दौरा करेंगे. इस दौरान चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल की सुविधा व व्यवस्था का जायजा लेंगे. इसके बाद उनकी मौजूदगी में अनुबंध पर चिकित्सकों की बहाली के लिए आवेदकों का साक्षात्कार होगा. डॉ पूरनमल के चक्रधरपुर अस्पताल दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
वहीं बहाली से जुड़ी तमाम कागजी प्रक्रिया चल रही है. बहाली प्रक्रिया सुबह 9 बजे से आरंभ होना है. इसको लेकर सीएमडी डॉ पूरनमल हावड़ा से चक्रधरपुर गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन से आयेंगे. रात्रि विश्राम करने के गुरुवार को रेलवे अस्पताल का जायजा लेंगे.
